Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत और श्रीलंका सीरीज के बीच आई बुरी खबर, श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने कोच की पीटकर की हत्या, 17 खिलाड़ी हुए गिरफ्तार

Kusal Mendis Sri Lanka Coach Died
भारत और श्रीलंका सीरीज के बीच आई बुरी खबर, श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने कोच की पीटकर की हत्या, 17 खिलाड़ी हुए गिरफ्तार
News on WhatsAppJoin Now

मौजूदा समय में क्रिकेट जगत में सनसनी मची हुई है। दरअसल हाल ही में श्रीलंका (Sri Lanka) से एक दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका (Sri Lanka) में एक क्रिकेट कोच की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 62 वर्ष के क्रिकेट कोच सुमित फर्नांडो की एक खिलाड़ी से बहस हो गई इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

इसी हाथापाई में कोच की जान चली गई। हाल ही में जो खबर सामने आ रही है उसके हिसाब से दोनों के बीच पारी को लेकर मामूली बहस हुई इसके बाद धीरे-धीरे ममला बिगड़ता चला गया, तो आइए आपको भी इस मामले के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

कब का है पूरा ममला

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार कोच कि हत्या का यह पूरा ममला 8 अगस्त का है इस दिन कोच ब्लूफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिकक क्लब में मौजूद थे और खिलाड़ियों का अभ्यास करा रहे है।

इस दौरान कोच की खिलाड़ियों से पानी को लेकर बहस हो गई बहस के बाद गुस्सा हुए खिलाड़ियों ने कोच को मार मारकर अधमरा कर दिया जब कोच गंभीर रुप से घायल हो गए तो इस दौरान बचाव कर्याओं ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर की टीम ने कोच को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में शामिल कुल 17 खिलाड़ियों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोर्ट ने लिया Sri Lanka के खिलाड़ियों पर एक्शन

17 खिलाड़ियों को गिरफ्तारी के बाद कोलंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 17 अगस्त तक सभी खिलाड़ियों को बाल देखभाल सेवा विभाग कि निगरानी में रहने के आदेश दिए हैं।

इस मामले में जब पुलिस कर्मियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि झड़प के दौरान कोच सुमित फर्नांडो ने एक खिलाड़ी पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसके बाद ही वह मौजूद सभी खिलाड़ियों ने कोच को पीट दिया।

Sri Lanka पुलिस कर रही है मामले की जांच

मौजूदा समय में श्रीलंका (Sri Lanka) पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। बता दें कि इस पूरे मामले में मेडिकल रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि कोच को पहले से ही दिल की बीमारी थी। कोच के शव के जांच के बाद उनका अंतिम संस्कार बीते दिन 13 अगस्त को किया जा चुका है।

सूत्रों के हिसाब से अभी बाकी रिपोर्ट का आना बाकी जिसके बाद ही इस मामले पर एक्शन लिया जाएगा। खास बात को यह है कि मौजूदा समय में भारतीय टीम भी श्रीलंका दौरे पर है जहां टीम कल यानी कि 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करने वाली है ऐसे में इस खबर ने सभी भारतीय खिलाड़ियों को चौका कर रख दिया है।

ALSO READ: हार्दिक पंड्या ने जताई गुजरात टाइटंस का कप्तान बनने की इच्छा, तो जवाब में GT के कप्तान शुभमन गिल ने दिया ये जवाब

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...