Posted inक्रिकेट, न्यूज

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ जानकर नही होगी हैरानी, हर महीने इतने करोड़ की करते हैं कमाई

Vaibhav Sooryavanshi Net Worth
15 साल के वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ जानकर नही होगी हैरानी, हर महीने इतने करोड़ की करते हैं कमाई
News on WhatsAppJoin Now

IPL सीजन में डेब्यू करने के बाद 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) लगातार अपने कमाल के प्रदर्शन के कारण सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। आज के समय में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी वो पहचान फैंस के बीच बना ली, जिससे फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए ब्रेसब्री से इंताजर करते रहते हैं। वैभव सूर्यवंशी मैदान में भी अपने विस्फोटक बल्लेबाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की लोकप्रियता के साथ-साथ उनकी ब्रांड वैल्यू भी काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है, फैंस के मन में यह जिज्ञासा बनी रहती है कि 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में किन-किन कंपनियों और ब्रांड के साथ स्पॉंसर करते हैं। वहीं 2 सालों में वैभव ने क्रिकेट जगह से कितनी नेटवर्थ बना ली है, तो आइए आपको भी आज हम वैभव सूर्यवंशी को लेकर कुछ बड़ी और खास जानकारी देते हैं।

कितनी है Vaibhav Sooryavanshi की नेटवर्थ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी कि नेटवर्थ के बारे में बात करें तो मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ लगभग 7 से 10 करोड़ रुपये तक है। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने यह कमाई अपने IPL मैच फीस, घरेलू क्रिकेट और ब्रांड प्रोमोशन से कमाई है।

बीते काफी समय से वैभव सूर्यवंशी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे है। वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका दिया गया था।

इंग्लैंड के खिलाफ किया था Vaibhav Sooryavanshi ने डेब्यू

हालांकि इस सीरीज में वैभव ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन टीम के लिए एक लंबी और विस्फोटक पारी खेलने में नाकाम साबित हुए थे। बता दें कि इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के स्थान पर खेलने का मौका दिया गया था।

वहीं सीरीज के आखिरी मैच में सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था, जिसके बाद वैभव काफी ज्यादा भावुक नजर आए थे।

IPL 2026 में रहा है कमाल का प्रदर्शन

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला था, वैभव के इस प्रदर्शन के बाद उनकी एंडोर्समेंट फीस प्रति डील लगभग 1 करोड़ रुपये ज्यादा की बताई जा रही है। इसी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी को सरीन स्पोर्ट्स के साथ करीब 50 लाख रुपये की सालाना इनकम मिलती है।

इसके अलावा कंपनी ने वैभव के नाम से विशेष बल्ले मार्केट में लांच करती है। इसी के साथ ही वैभव सुर्यवंशी बीते समय से GOOGLE PAY के सूथ कैंपेन और रेड बुल के कमर्शियल एक्टिवेशन में भी नजर आ रहे है जिससे वैभव को काफी अच्छा फायदा होता है।

ALSO READ: 6 6 6 4 4 4 4…पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने DPL में मचाया तहलका 4 मैचों में ठोका 4 अर्द्धशतक

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...