Posted inक्रिकेट, न्यूज

6 6 6 4 4 4 4…पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने DPL में मचाया तहलका 4 मैचों में ठोका 4 अर्द्धशतक

Sarthak Ranjan
6 6 6 4 4 4 4...पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने DPL में मचाया तहलका 4 मैचों में ठोका 4 अर्द्धशतक
News on WhatsAppJoin Now

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) के बेटे सार्थक रंजन (Sarthak Ranjan) मौजूदा समय में अपने विस्फोटक प्रदर्शन के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल रंजन हाल में खेली जा रही दिल्ली प्रीमियर लीग का हिस्सा है।

इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी की है। जिसमें खिलाड़ी ने 30 गेंदों में 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली है सार्थक रंजन (Sarthak Ranjan) की इस पारी बदौलत नॉर्थ दिल्ली की टीम ने 8 विकेट से मुकाबले में जीत हासिल की है।

शतक से चुके Sarthak Ranjan

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सार्थक रंजन (Sarthak Ranjan) इस टूर्नमेंट में खेलते हुए अभी तक 4 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए अपने खाते में कुल 280 रन जोड़ लिए हैं। पहले मैच में खिलाड़ी ने 64 रन की पारी, दूसरे मैच में 95 रनों की पारी खेली इस दौरान खिलाड़ी केवल 5 रनों से शतकीय पारी खेलने से चुक गए।

इसके तीसरे मैच में 65 रन और चौथे मैच में 57 रनों की विस्फोटक पारी खेली है। जिसके बाद वह भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं, तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।

वेस्ट दिल्ली के खिलाफ दिखा शानदार प्रदर्शन

दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली और वेस्ट दिल्ली के मुकाबले की बात करें तो खिलाड़ी ने इस दौरान 190 कि स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में सार्थक रंजन (Sarthak Ranjan) ने 8 चौके और 2 छक्के जड़कर सभी को हैरान कर दिया था। वेस्ट दिल्ली के द्वारा दिए गए 147 रनों के लक्ष्य को नॉर्थ दिल्ली की टीम ने 14.2 ओवर में ही पूरा कर मुकाबले में जीत हासिल कर ली थी।

बता दें कि अभी तक इस लीग में नॉर्थ दिल्ली की टीम ने 5 मैचों में से 3 मैचों जीत हासिल कर ली है। वही 1 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच का कोई भी निर्णय ही नहीं निकला था।

अन्य खिलाड़ियों ने कैसा किया प्रदर्शन

वेस्ट दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो जहां सर्थक रंजन ने टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली वही वैभव ने भी 43 गेंदों में 64 रनों की काफी बेहतरीन पारी खेलते हुए नजर आए, इसके अलावा टीम के खिलाड़ी सोमबीर श्योकंद ने 34, मयंक गुसाई ने 42, क्रिस यादव ने 31 रनों की पारी खेलते हुए 7 विकेट से इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली है।

ALSO READ: श्रीलंका दौरे पर इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल, पुरे सीरीज सिर्फ पानी पिलाते आएगा नजर

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...