Posted inक्रिकेट, न्यूज

सूर्यकुमार यादव के फैंस के लिए खुशखबरी, बोर्ड ने किया सूर्या के अगले मैच का ऐलान, इस दिन मैदान पर आएंगे नजर

Suryakumar Yadav Team India BCCI
सूर्यकुमार यादव के फैंस के लिए खुशखबरी, बोर्ड ने किया सूर्या के अगले मैच का ऐलान, इस दिन मैदान पर आएंगे नजर
News on WhatsAppJoin Now

Suryakumar Yadav: बीते समय में भारतीय टीम (Team India) को विश्व कप का खिताब जिताने वाले कप्तान और भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को उनके खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। विश्व कप के बाद भारतीय टीम के इस बल्लेबाज को टीम में वापसी का अभी तक कोई मौका नहीं दिया गया है, जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर यह चर्चा करते हुए नजर आ रहे थे कि अब सूर्यकुमार यादव की भारतीय टीम में वापसी काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रही है।

इसी को लेकर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के फैंस काफी ज्यादा नाखुश भी नजर आ रहे थे, लेकिन अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अब टीम में वापसी होने वाली है। तो आइए आपको भी बताते है कि सूर्यकुमार यादव अब मैदान में कब प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।

बोर्ड ने किया Suryakumar Yadav के अगले मैच का ऐलान

दरअसल विश्व कप के बाद जब से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया था तब से खिलाड़ी को IPL 2026 के बाद कोई भी पेशेवर क्रिकेट खेलते हुए नहीं देखा गया है, लेकिन अब सूर्यकुमार यादव के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के मुताबिक अब खिलाड़ी जल्द ही मैदान में वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं।

इसी के साथ ही बोर्ड ने उनके अगले मैच का भी ऐलान कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्यकुमार यादव मैदान में एक नए अवतार के साथ दिखाई देने वाले हैं, क्योंकि खिलाड़ी क्रिकेट खेलने के लिए नहीं बल्कि बेसबॉल खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

MLBx भारत में पहली बार करेगा आयोजन

दरअसल हाल ही में अमेरिका की मशहूर मेजर लीग बेसबॉल MLB ने भारत में अपना पहला इवेंट आयोजित करने का ऐलान कर दिया है। इवेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी हिस्सा लेने वाले हैं।

बता दें कि बेसबॉल का यह इवेंट MLBx प्रोग्राम के ततह किया जाने वाला है, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव बेसबॉल के एक नए और बेहतरीन अवरतार में नजर आने वाले हैं। इस इवेंट का आयोजन अक्टूबर 2026 में किया जाने वाला है, जिसका इंतजार सूर्यकुमार यादव के फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं।

नए अंदाज में खेलते हुए आएंगे नजर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेसबॉल का यह इवेंट 24 अक्टूबर को अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित मुंबई के फुटबॉल एरीना में इसका आयोजन किया जाने वाला है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया कि MLBx भारत में पहली बार इस इवेंट का आयोजन करने वाला है।

इससे पहले अन्य देशों में यह इवेंट आयोजित किया जा चुका है। बता दें इस टूर्नामेंट के दौरान सूर्यकुमार यादव के साथ MLB के दिग्गज खिलाड़ी निक स्विशर और एड्रियन गोंलालेज भी खेलने वाले हैं।

ALSO READ: यशस्वी जायसवाल की तूफानी पारी के बावजूद ड्रा हो रहा था मैच अंतिम ओवर में 16 रनों की थी जरूरत तभी सिराज ने चौके छक्के की बारिश कर दिलाई जीत

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...