Team India: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 (ICC World Test Championship 2025-27) के तहत खेली जानी है. इस सीरीज के पहले भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले 1 अभ्यास मैच खेला गया, जिसे टीम इंडिया (Team India) ने जीतकर अभ्यास से पहले शानदार प्रदर्शन किया है.
भारतीय टीम ने कोलंबो में खेले गए वार्म-अप मैच में श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया. टीम इंडिया (Team India) को जीतने के लिए 207 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम इंडिया ने कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की तूफानी पारी की बदौलत अपने नाम कर लिया.
भारतीय गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के बावजूद जीती Team India
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने पहले दिन 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाकर पारी की घोषणा की, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने देवदत्त पड्डीकल ने 142 रनों की पारी खेल 357 रन बनाया और टीम इंडिया सिर्फ 6 रनों से पिछड़ गई.
इसके बाद श्रीलंका की टीम जब दूसरे पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो ओपनर निशान फर्नांडो ने 63 रन बनाए, वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे. वहीं दूसरी पारी में भारत के लिए गुरनूर बरार और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए थे. भारत को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य मिला था.
भारत ने शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की बदौलत जीता मैच
टीम इंडिया (Team India) जब बल्लेबाजी के लिए आई तो कप्तान शुभमन गिल 44 रन बनाकर आउट हुए, वहीं यशस्वी जायसवाल सिर्फ 46 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे.
तीसरे और आखिरी दिन का आखिरी ओवर बचा था, भारत को जीतने के लिए 16 रन चाहिए थे. मोहम्मद सिराज ने शुरूआती 3 गेंदों में 3 छक्के लगाकर मैच जिता दिया. सिराज ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के लगाए.
हालांकि भारत की ये जीत रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होगी. दरअसल ये वार्म-अप मैच था, जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम की जीत गिनी नहीं जाती.
