Sarfaraz Khan: भारतीय टेस्ट टीम (Team India) ने बीते समय में काफी ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन दिखाया है। बाते समय में टीम ने कई महत्वपूर्ण सीरीज अपने हाथों सें गांवा दी है। इसी के साथ ही घरेलू मौदान पर भी टीम को हार का ही सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजटमेंट और खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ी सरफराज खान को भारतीय टीम में मौका नहीं दिया जा रहा है।
लगातार नजरअंदाज होने के बाद बेहद ही निराश नजर आ रहे हैं। जिसके बारे में हाल ही में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा बयान दिया है। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं और बताते हैं कि सरफराज ने टीम में मौका न मिलने पर क्या कुछ कहा है।
लगातार नजरअंदाज होने के बाद Sarfaraz Khan ने जाहिर की निराशा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम मौजूदा समय में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचौं की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंची हुई है। जहां पर टीम बीते दिन 7 अगस्त से 3 दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है। वहीं 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से किया जाने वाला है।
इस दौरान सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को टीम में जगह न मिलने के बाद खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इस बारे में जानकारी दी।
इस पोस्ट के कैप्शन में सरफराज ने लिखा कि- शायद मैं फिट नहीं बैठता, लेकिन आज भी मेरे अंदर जीतनी ताकत है, मैं उसके साथ लड़ने वाला हूं। जर्सी फिल्म में एक खिलाड़ी ने काफी लंबे समय बाद अपनी वापसी टीम में की थी। अब शायद मेरा भी वही हाल है।”
फैंस ने याद किया खिलाड़ी का संघर्ष
हाल ही में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर को देखने के बाद फैंस ने सरफराज खान के संघर्ष को याद किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरफराज खान ने भारतीय टीम के लिए साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अपना आखिरी मैच खेला था। इसी सीरीज के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी सरफराज खान को बोर्ड के द्वारा टीम में शामिल होने का मौका तो दिया गया था लेकिन खिलाड़ी को खेलने का मौका नहीं दिया गया था।
इसके बाद से खिलाड़ी लगातार भारतीय टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे है। घरेलू क्रिकेट में भी खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे है लेकिन इसके बाद भी उन्हें वापसी करने का मौका नहीं दिया जा रहा है।
गौतम गंभीर और गिल ने नहीं दिया Sarfaraz Khan का साथ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने अभी तक भारतीय टीम के लिए कुल 6 टेस्ट मैच खेले है इस दौरान खिलाड़ी ने 37.10 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 371 रन आपने खाते में जोड़े हैं। वही इस 6 मैचों में खिलाड़ी ने 1 बार शतकीय और 3 बार अर्धशतकीय पारी भी खेली है।
इसी के साथ ही 62 फर्स्ट क्लास मैचों में सरफराज खान ने 64.73 के आसत से बल्लेबाजी करते हुए अपने खाते में कुल 5114 रन जोड़े हैं। इस दौरान सरफराज खान ने 17 बार शतकीय पारी और 16 बार अर्धशतकीय पारी को अंजाम दिया है, लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम के हेच कोच गौतम गंभीर और टीम के कप्तान शुभमन गिल सरफराज खान को टीम में वापसी का मौका नहीं देना चाह रहे हैं।
ALSO READ:29 साल के इस भारतीय खिलाड़ी ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ लिए 7 फेरे
