Posted inक्रिकेट, न्यूज

29 साल के इस भारतीय खिलाड़ी ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ लिए 7 फेरे

Ramandeep Singh Team India
29 साल के इस भारतीय खिलाड़ी ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ लिए 7 फेरे
News on WhatsAppJoin Now

 Team India: भारतीय टीम (Team India) के 29 साल के खिलाड़ी रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh) मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में खिलाड़ी ने शादी की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। खास बात तो यह है कि रमनदीप ने अपनी शादी काफी गुपचुप तरीके से की है इसलिए फैंस को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली।

हाल ही में खुद रमनदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें खिलाड़ी ने फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी है, तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं और बताते हैं कि खिलाड़ी ने किसके साथ शादी रचाई है।

रमनदीप सिंह ने इस अभिनेत्री के साथ रचाई शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी रमनदीप सिंह ने अभिनेत्री चार्ली चौहान के साथ शादी के बंधंन में बंधे हैं। बता दें कि चार्ली ने कई सारे रियलिटी शो के साथ साथ टीवी सीरिलय में काम कर चुकी हैं। आज के समय में चार्ली के लाखों फैंस भी है, जो उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

रमदीप सिंह की शादी की खबरें फैंस के सामने तब आई जब उन्होंने खुद ही अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए नए कपल को शादी की बधाई दी है। बता दें कि रमनदीप कि शादी में क्रिकेट जगत के बेहतरीन खिलाड़ी भी पहुंचे थे इनमें नमन धीर, अश्विनी कुमार, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है जो कि रमनधीर सिंह की शादी में पहुंचे थे।

कौन है चार्ली चौहान?

भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी रमनदीप सिंह की पत्नी के बारे में बात करें तो वह एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हैं, बता दें कि चार्ली का जन्म शिमला में हुआ था। इन्होंने बेस्ट फ्रेंड्स फोरेवर में भी रोल अदा किया है।

इसी के साथ ही कैसी ये यारियां में भी कमाल का रोल अदा करते हुए दिखाई दी है। फैंस चार्ली को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। उनके रोल को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

Team India के लिए कैसा रहा रमनदीप का करियर?

रमनदीप सिंह IPL में काफी जाना-माना नाम है। वह IPL में काफी कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आते है, लेकिन खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के केवल दो मैचों में ही अपना प्रदर्शन दिखाया है।

बता दें कि साल 2024 में साउथ अफ्रिका के खिलाफ खेली गई T20I सीरीज के दौरान रमनदीप सिंह को भारतीय टीम लिए डेब्यू करने का मौका दिया गया था, जिसके बाद खिलाड़ी ने इस सीरीज में दो मैच खेले हैं।

पहले मुकाबले में खिलाड़ी ने 15 रन बनाए, वहीं एक मैच में खिलाड़ी को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया गया था। इन्ही 2 मैचों में रमनदीप सिंह ने अपने नाम 1 विकेट भी किया था।

ALSO READ: “तुम मुझे ड्राप करके दिखाओ… रोहित शर्मा ने अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को दी खुली चुनौती

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...