Posted inक्रिकेट, न्यूज

15 चौके और 25 छक्के अभिषेक शर्मा ने मचाया धमाल, मात्र 91 गेंदों में ठोक दिए 233 रन, टीम ने बनाए 533 रन

abhishek sharma 233 runs
15 चौके और 25 छक्के अभिषेक शर्मा ने मचाया धमाल, मात्र 91 गेंदों में ठोक दिए 233 रन, टीम ने बनाए 533 रन
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फ्लॉप रहे हैं. अभिषेक शर्मा के बल्ले से रन नही निकल रहे थे, लेकिन अब एक लोकल टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा ने अपना क्लास दिखाया और रनों का अंबार लगाया है. अभिषेक शर्मा ने एक लोकल टूर्नामेंट में 15 चौके और 25 छक्के की मदद से 233 रन बनाए.

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने पिछले कुछ समय में टीम इंडिया के लिए कुछ खास रन नही बनाए हैं. एशिया कप 2025 के बाद से ही अभिषेक शर्मा के बल्ले से रन नही निकल रहे हैं. हालांकि अब उन्होंने एक बार फिर तूफानी पारी खेली और लोकल टूर्नामेंट में लगभग 256 के औसत से रन बनाए.

Abhishek Sharma ने फिर दिखा दी अपनी क्लास

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 256.04 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए, अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 15 चौके और 25 गगनचुंबी छक्के लगा फैंस का खूब मनोरंजन किया. अभिषेक के इस ऐतिहासिक दोहरे शतक के दम पर अमृतसर की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 533 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही.

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुजरबानी के सामने नही चला अभिषेक शर्मा का बल्ला

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से जिम्बाब्वे के खिलाफ रन नही निकला वो लगातार 3 मैचों में एक ही गेंदबाज के सामने आउट हुए. अभिषेक शर्मा को हर मैच में ब्लेसिंग मुजारबानी ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई. जिम्बाब्वे के इस गेंदबाज ने हर बार उन्हें अपने पहले या दूसरे ओवर में ही पवेलियन भेज दिया और उन्हें शुरुआत नही दी.

जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपने करियर के सबसे खराब औसत से रन बनाए, अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3.66 के औसत से 3 मैचों में सिर्फ 11 रन बनाए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की तूफ़ानी बल्लेबाजी और मयंक यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने तीनों मैचों में सिकंदर रजा की टीम को शिकस्त दी.

ALSO READ: IND vs PAK: पाकिस्तान से जीता हुआ मैच हार रहा था भारत, तभी धवन ने की पाकिस्तानी गेंदबाजों की कुटाई, 2 विकेट से जीता भारत

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...