Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs PAK: पाकिस्तान से जीता हुआ मैच हार रहा था भारत, तभी धवन ने की पाकिस्तानी गेंदबाजों की कुटाई, 2 विकेट से जीता भारत

Team India Pakistan
IND vs PAK: पाकिस्तान से जीता हुआ मैच हार रहा था भारत, तभी धवन ने की पाकिस्तानी गेंदबाजों की कुटाई, 2 विकेट से जीता भारत
News on WhatsAppJoin Now

Team India: एशिया लीजेंड लीग (Asia Legends League) का दूसरा सीजन जाम्बिया के लुसाका स्थित लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है, आज इस लीग में भारतीय टीम (Team India) का सामना पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) से हुआ. भारतीय टीम इस लीग में इंडियन रॉयल्स के नाम से खेल रही है, वहीं पाकिस्तान की टीम पाकिस्तान पैंथर्स के नाम से इस टूर्नामेंट में उतरी है.

भारतीय टीम (Team India) ने आज एक बार फिर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है, भारतीय टीम की जीत में धवन की काफी अहम भूमिका रही. पाकिस्तान पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए और भारतीय टीम के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे टीम इंडिया (Team India) ने 2 विकेट शेष रहते ही अपने नाम कर लिया.

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर बनाए 167 रन

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और यासिर बट सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने, इसके बाद इमरान नजीर और इबरार हुसैन ने अच्छी साझेदारी की और दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की.

इमरान नजीर ने 29 गेंदों पर 47 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं तौफीक उमर ने भी 23 गेंदों में 39 रन बनाए, उन्हें ऋषि धवन ने अपना शिकार बनाया, उसके बाद पाकिस्तान की टीम कोई खास साझेदारी नही कर सकी और पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 167 रन बनाए.

Team India ने 17.3 ओवरों में ही जीता मैच

भारतीय टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो नमन ओझा 4 और असद पठान सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद अभिषेक जलोटा और ऋषि धवन ने भारतीय पारी को संभाला. अभिषेक जलोटा ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए. वहीं ऋषि धवन ने 32 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली.

इसके बाद सुबोथ भारती ने 29 गेंदों में 46 रन बनाकर चलते बने, इसके बाद टीम इंडिया लड़खड़ाई, लेकिन नमन ओझा, ऋषि धवन और सुबोथ भारती के तूफानी पारी की बदौलत भारतीय टीम इस मैच को अपने नाम कर चुकी थी और रही सही कसर भारतीय गेंदबाजों ने पूरा किया, टीम इंडिया ने इस मैच को 17.3 ओवरों में ही अपने नाम कर लिया और पाकिस्तान को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी.

ALSO READ: गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद इन 6 खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, लगातार अनदेखी की वजह से मजबूरन लेना पड़ा फैसला

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...