Posted inक्रिकेट, न्यूज

वैभव सूर्यवंशी ने गौतम गंभीर को नजरअंदाज कर इन्हें दिया पहला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने का श्रेय

Vaibhav Sooryavanshi Gambhir
वैभव सूर्यवंशी ने गौतम गंभीर को नजरअंदाज कर इन्हें दिया पहला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने का श्रेय
News on WhatsAppJoin Now

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच कल तीसरा टी20 मैच खेला गया. भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के 81 रनों की बदौलत 192 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 157 रन ही बना सकी.

भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 151 रन बनाए. भारतीय टीम की जीत के बाद उन्हें तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी दिया गया. इसके साथ ही वो सबसे कम उम्र में ये कारनामा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi ने गौतम गंभीर को नजरअंदाज कर इन्हें दिया श्रेय

इन दोनों पुरस्कार के मिलने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इस बारे में कहा कि

“यह सच में बहुत अच्छा लगा. हरारे पहुंचने के बाद 2 या 3 दिनों तक हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही. मैंने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला था, इसलिए मुझे इस जगह पर खेलने में बहुत मजा आता है. सभी ने मेरा साथ दिया. कप्तान, कोच, सभी खिलाड़ी, इसलिए मैं बहुत खुश हूं. मेरा गेम वैसा ही है जैसा मैं T20 क्रिकेट में खेलता हूं. मैं बस टीम के लिए वही करने की कोशिश कर रहा था. तीनों मैचों में, मैंने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की.”

वैभव सूर्यवंशी इस बात से हैं खुश

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान अपनी खुशी जताते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि

“अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती, तो मैं इनिंग को और बड़ा बनाना चाहता था. मेरा बस यही तरीका था. मैं जो शॉट खेलता हूं, वही मैं प्रैक्टिस करता हूं. मैं बस प्रैक्टिस सेशन में जो कुछ भी करता हूं, उसे मैच में दोहराने की कोशिश करता हूं. ये सच में सपना सच होने जैसा पल है. अपना पहला मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड पाकर मैं बहुत खुश हूं.”

ALSO READ: जिम्बाब्वे सीरीज के बाद अभिषेक शर्मा की होगी टीम इंडिया से छुट्टी, अब इस ओपनर बल्लेबाज की होगी टीम इंडिया में एंट्री

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...