Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs ZIM: जीत के बाद भारत को लगा तगड़ा झटका, टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर पुरे सीरीज से बाहर, कप्तान श्रेयस अय्यर ने की पुष्टि

shreyas Iyer
IND vs ZIM: जीत के बाद भारत को लगा तगड़ा झटका, टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर पुरे सीरीज से बाहर, कप्तान श्रेयस अय्यर ने की पुष्टि
News on WhatsAppJoin Now

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच को टीम इंडिया (Team India) ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में 90 रनों से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम के लिए अब तीसरा मैच सिर्फ औपचारिकता मात्र है. भारतीय टीम ने सीरीज तो जीत ली है, लेकिन टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है.

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार 2 मैचों में जीत हासिल की है, लेकिन इसी के साथ टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है और भारतीय टीम का सबसे घातक खिलाड़ी पुरे सीरीज से बाहर हो गया है.

Shreyas Iyer ने की पुष्टि प्रिंस यादव हुए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पोस्ट मैच में आए और अपने टीम की जीत को लेकर बात की है. भारतीय कप्तान ने जीत के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा की जमकर तारीफ़ की है. वहीं श्रेयस अय्यर ने अपने गेंदबाजों को इस जीत का श्रेय बिलकुल भी नही दिया.

वहीं उन्होंने मैच के बाद एक ऐसी खबर दी, जिससे भारतीय फैंस का दिल टूट गया. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने प्रिंस यादव की चोट पर अपडेट दिया और कहा कि

“देखते हैं. हमने अभी तक फैसला नहीं किया है और मैंने कोच से बात भी नहीं की है. दुर्भाग्य से, हमारे एक खिलाड़ी (प्रिंस) को चोट लग गई है, इसलिए कुछ बदलाव हो सकते हैं.”

कैसे चोटिल हुए प्रिंस यादव

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आज काफी अच्छे लय में नजर आ रहे थे. पहले ओवर में प्रिंस यादव ने 1 विकेट लेकर 10 रन खर्च किया. उस दौरान उन्होंने अपने पहले ओवर में बेन करन को पवेलियन की राह दिखाई. वहीं दूसरे ओवर में जब प्रिंस यादव गेंदबाजी के लिए आए तो पहली गेंद उन्होंने डॉट डाली और दूसरी गेंद पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का विकेट लिया.

हालांकि इसके बाद अगली ही गेंद पर वो रनअप लेने के चक्कर में चोटिल हो गए और उन्हें वापस डगआउट लौटना पड़ा. प्रिंस यादव इसके बाद वापस मैदान में नही लौट सके.

ALSO READ: IND vs ZIM: पहली ही सीरीज जीत के बाद घमंड में चूर हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, इस खिलाड़ी के योगदान को सरेआम नकारा

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...