Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs ZIM: पहली ही सीरीज जीत के बाद घमंड में चूर हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, इस खिलाड़ी के योगदान को सरेआम नकारा

Shreyas Iyer Post Match IND vs ZIM
IND vs ZIM: पहली ही सीरीज जीत के बाद घमंड में चूर हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, इस खिलाड़ी के योगदान को सरेआम नकारा
News on WhatsAppJoin Now

Shreyas Iyer: भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच आज 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे में खेला गया, जहां भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए, जिसके जवाब में सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की टीम सिर्फ 129 रन ही बना सकी और 90 रनों से इस मुकाबले को गंवा बैठी. भारतीय टीम ने इस मैच में जीत हासिल की और सीरीज पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पोस्ट मैच में आए और पहली ही सीरीज जीतने के बाद क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.

Shreyas Iyer ने मैच जीतने के बाद कही ये बात

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद इस जीत का पूरा श्रेय ईशान किशन और तिलक वर्मा को दिया. ईशान किशन ने जहां 44 गेंदो में 81 रनों की पारी खेली, वहीं तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 60 रन बनाए. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच जीतने के बाद कहा कि

“आज जिस तरह से हमने जीत हासिल की, उससे मैं बेहद खुश हूं. यह एक व्यापक जीत थी और हर खिलाड़ी का शानदार योगदान रहा. [प्रदर्शन में सबसे उल्लेखनीय बात] बल्लेबाजी से शुरू करें तो, मुझे लगता है कि ईशान और तिलक का खेल शानदार था. उनके कुछ शॉट बेहद खूबसूरत थे और देखने में बहुत अच्छे लगे. शुरुआत में मुझे लगा कि 180 से 200 के बीच का स्कोर ठीक रहेगा, लेकिन हमने 220 रन बनाए, जो सोने पर सुहागा था.”

श्रेयस अय्यर ने इन खिलाड़ियों को किया सरेआम नजरअंदाज

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी जीत से 3 विकेट लेने वाले अभिषेक शर्मा और सिर्फ 8 गेंदों में 2 विकेट झटकने वाले प्रिंस यादव को नजरअंदाज किया और कहा कि

“गेंदबाजी की बात करें तो, हमेशा की तरह गेंदबाजों ने आकर अपनी लाइन और लेंथ को सटीक रूप से इस्तेमाल किया और हमें 130 रन पर ऑल आउट कर दिया. मुझे लगता है कि इससे पूरे मैच की कहानी पता चलती है”.

ALSO READ: IND vs ZIM: प्रिंस यादव के चोटिल होने के बाद मुश्किल में थी टीम इंडिया, तभी मैदान पर आए कोच वीवीएस लक्ष्मण और पलट दिया पूरा मैच

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...