Team India: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) की टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच कल लॉर्ड्स में खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस सीरीज के अब तक के 2 मैचों में पहले मैच में टीम इंडिया ने पहले मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की है, वहीं दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है.
अब तीसरे वनडे से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने अपनी टीम बदल दी है. बीसीसीआई ने चोटिल वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को टीम इंडिया (Team India) से बाहर कर दिया है, वहीं 23 साल के युवा खिलाड़ी को मौका दिया गया है.
वाशिंगटन सुंदर बाहर, 23 साल के इस खिलाड़ी को Team India में मौका
भारतीय टीम (Team India) के आलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर को तीसरे वनडे से बाहर कर दिया गया है, वाशिंगटन सुंदर दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी के समय ही चोटिल हो गए थे. वाशिंगटन सुंदर इसी वजह से गेंदबाजी के लिए नही आए और भारत को 5 गेंदबाजों के साथ ही उतरना पड़ा था, वहीं वाशिंगटन सुंदर उस चोट के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए थे.
इसी वजह से बीसीसीआई ने वाशिंगटन सुंदर को तीसरे वनडे से बाहर कर दिया है, वहीं उनकी जगह पर 23 साल के हर्ष दुबे को मौका दिया है. हर्ष दुबे ने अभी हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. भारतीय टीम इस दौरे पर चोट से जूझ रही है, टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा पहले ही चोट की वजह से बाहर हो गए हैं.
हर्ष दुबे का हालिया प्रदर्शन रहा है बेहद शानदार
हर्ष दुबे की बात करें तो इस खिलाड़ी को भविष्य के रूप में देखा जा रहा है और इसी वजह से उन्हें लगातार इंडिया ए और टीम इंडिया में मौका दिया जा रहा है.
तीसरे वनडे के लिए अपडेटेड Team India
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे.
