Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पहले वनडे मैच में भारतीय टीम (Team India) ने 6 विकेट से जीत हासिल कर लिया है, लेकिन इस बीच भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) चोट की वजह से मैदान से बाहर गए और उसके बाद उन्हें बल्लेबाजी का मौका नही मिला. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 80 रनों की पारी खेली थी और उसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा.
भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की चोट पर अभी तक कोई अपडेट नही आया है. ऐसे में अगर वो दूसरे वनडे से बाहर होते हैं, तो कौन उनकी जगह दूसरे वनडे में खेलते हुए नजर आ सकता है.
फिजियो के कंधे का सहारा लेकर मैदान से बाहर गए Shubman Gill
भारतीय कप्तान शुभमन गिल जब 80 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उस दौरान 26वें ओवर में जोश टंग की एक गेंद खेलने के बाद वो असहज महसूस कर रहे थे और फिजियो को उन्होंने मैदान पर वापस बुलाया. शुभमन गिल को इसके बाद मैदान से बाहर कंधे का सहारा देकर ले गए. इसके बाद अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्द्धशतक जड़कर भारत को जीत दिलाई.
भारतीय कप्तान को बल्लेबाजी का मौका नही मिला, ऐसे में मैच के बाद टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले वाशिंगटन सुंदर से जब भारतीय कप्तान शुभमन गिल की इंजरी के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा वह कुछ नहीं जानते हैं. ऐसे में उनका खेलना मुश्किल ही नजर आ रहा है.
Shubman Gill की जगह ईशान किशन को मिल सकता है मौका
भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) अगर बाहर होते हैं, तो उनकी जगह पर ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. ईशान किशन ही एकलौते ऐसे बल्लेबाज टीम इंडिया में मौजूद हैं, जिन्हें पहले वनडे मैच में मौका नही दिया गया था. वहीं वो एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जो पारी की शुरुआत कर सकते हैं, वहीं विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं, जबकि इसके साथ ही वो मिडिल ऑर्डर में भी खेल सकते हैं.
ईशान किशन ही शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बाद इस टीम इंडिया में ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया हुआ है, उन्होंने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था, ईशान किशन ने भारत के लिए 30 वनडे मैचों की 26 पारियों में 45.50 की औसत और 107.69 के स्ट्राइक रेट से 1092 रन बनाए हैं, इस दौरान 2 बार वो नॉटआउट लौटे हैं, इसके साथ ही ईशान किशन ने वनडे में 2 शतक और 7 अर्द्धशतक जड़ा है. ईशान किशन ने 1 बार बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा है, बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 210 रनों की पारी खेली थी.
