Posted inक्रिकेट, न्यूज

राहुल द्रविड़ की होगी बतौर टेस्ट कोच टीम में एंट्री, वनडे और टी20 फ़ॉर्मेट में नही सिर्फ टेस्ट में आएंगे नजर

Rahul Dravid Coach England
राहुल द्रविड़ की होगी बतौर टेस्ट कोच टीम में एंट्री, वनडे और टी20 फ़ॉर्मेट में नही सिर्फ टेस्ट में आएंगे नजर
News on WhatsAppJoin Now

Rahul Dravid: IND vs ENG T20 सीरीज के बाद अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (England Cricket Board)  में कुछ बड़े बदलाव करने की योजना बनाती हुई नजर आ रही है। इस सीरीज के बाद बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के संन्यास लेने बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम के हेडकोच ब्रैंडन मैकुलम (Brendon McCullum) की भी टेस्ट क्रिकेट से उनके पद की छुट्टी कर दी है। अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) अपने नए कोच की तालश में जुट गई है।

वहीं अब खबर सामने आ रही है कि टीम के हेड कोच बनने की लिस्ट में भारत के दिग्गज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का नाम भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को इंग्लैंड के टेस्ट फॉर्मेट में टीम का हेड कोच बनाया जा सकता है। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

क्या सच में Rahul Dravid को मिलेगा मौका?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हेडकोच पद को संभाल चुके है और उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। बता दें कि राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भारतीय टीम ने साल 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (ICC WTC Final) में अपनी जगह पक्की की थी।

इसी के साथ ही टीम ने इसके अगले साल यानी की 2024 में टीम ने T20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। राहुल द्रविड़ के इस बेहतरीन टैलेंट को देखने के बाद ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम उन्हें इंग्लैंड टीम के लिए रेड बॉल क्रिकेट में कोच पद दे सकती है, लेकिन इसके लिए अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

इंग्लैंड का कोच बनने के ये भी हैं दावेदार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के रेड बॉल हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम के हटने के बाद इस पद के लिए कई सारे बेहतरीन नाम शामिल है। सूत्रों से मिली जानाकी के अनुसार इस लिस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कोच एंडी फ्लावर के साथ ही रिचर्ड डॉसन का नाम लिस्ट में शामिल है।

इसी के साथ ही कई सोशल मीडिया रिपोर्ट में अश्विन का नाम भी देखनों को मिला है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि जल्द ही टीम के नए कोच का ऐलान कर दिया जाएगा।

ब्रैंडन मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड का प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने साल 2022 में ब्रैंडन मैकुलम को इंग्लैंड टीम का हेडकोच पद सौंपा गया था। तब से अब तक उनके कार्यकाल में में इंग्लैंड टीम ने कुल 49 टेस्ट मुकाबले खेले है।

इस दौरान टीम ने 27 मुकाबलों में जीत हासिल की है, वहीं 20 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वही घरेलू मैदान में इंग्लैंड टीम ने 28 मैचों में 18 मैचों में जीत हासिल की है।

ALSO READ:Sonyliv नही इस OTT आप पर देख सकते हैं IND vs ENG के बीच वनडे सीरीज, जानिए कब और कहां होगा प्रसारण

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...