भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज का समापन हो चुका है। इस सीरीज के बाद अब भारतीय टीम (Team India) को इंग्लैंड (England Cricket Team) के साथ 3 मैचों की ODI सीरीज का आगाज करना है, जिसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस ODI सीरीज के लिए टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को मौका दिया गया।
इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब नजर आया था। इसलिए टीम की पूरी कोशिस होगी कि इन 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम ज्यादा से ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन दिखा सकें। तो आइए आपको इस वनडे सीरीज के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं साथ में ही यह भी बताते हैं कि इस सीरीज के मैच आप आसानी से कहां देख सकते हैं।
कब होगा IND vs ENG सीरीज का आगाज
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई 2026 से होने वाला है। इस सीरीज का पहला मैच बर्मिंगघम के एजबेसिटन ग्राउड पर खेला जाने वाला है। वहीं इस सीरीज के दूसरे मैच की बात करें तो वह 16 जुलाई को कार्डिफ में और सीरीज का आखिरी यानी का तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा।
वहीं इस सीरीज के मैच के शुरु होने के समय में की बात करें तो यह भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे शुरु कर दिया जाएगा, लेकिन इसके दूसरे मैच में समय का बदलाव किया गया है, इस सीरीज का दूसरा मैच शाम 5:30 बजे खेला जाने वाला है। फैंस इस सीरीज का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योकि इस सीरीज में रोहित और विराट मैदान में अपना विस्फोटक प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।
कहां देख सकते हैं इस मैच को लाइव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 3 मैचों की ODI सीरीज के मैचों सोनी स्पोर्ट पर आप नही देख सकते हैं, इसका बड़ा कारण है कि सोनी के पास इस सीरीज के डिजीटल राइट्स नही है, ऐसे में आप इस सीरीज का लुप्त जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के माध्यम से से आसानी से अपने मोबाइल फोन में देख सकते हैं। इसी के साथ ही अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है, तो आप इस सीरीज का मजा और भी अच्छे से ले सकते हैं।
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम
इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वाड की बात करें तो उसमें शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलीदाप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
