इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म करने के बाद अब भारतीय टीम (Team India) को 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करना है, जिसके लिए टीम की में शामिल किए गए सभी खिलाड़ियों ने जोरदार तैयारी शुरु कर दी है। वहीं खबर सामने आ रही है इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में मिली शर्मनाम हार के बाद अब वनडे सीरीज के लिए टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं।
इसके साथ ही जिम्बाब्वे (Zimbabawe National Cricket Team) के खिलाफ खेली जाने वाली T20 सीरीज के लिए भी टीम में 2 बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जो कि भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। तो आइए हम आपको इन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं। इसी के सा थ में यह भी बताते है कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में किन किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
हार्षित राणा बाहर Team India में इस खिलाड़ी की एंट्री
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज में हर्षित राणा (Harshit Rana) को भारतीय टीम (Team India) का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन तीसरे मैच के दौरान राणा ग्रेड 1 हेमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए। इस लिए इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए हर्षित राणा के स्थान पर प्रिंस यादव को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है।
अब देखना होगा कि वनडे सीरीज में प्रिंय यादव (Prince Yadav) भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन दिखा पाते हैं या फिर इस सीरीज के बाद उनका भी पत्ता टीम से कट जाएगा।
वरुण बाहर बिश्नोई को मिला मौका
जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए दूसरे जिस खिलाड़ी को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है वह कोई और नहीं बल्कि लेग स्पिनर गेंदबाज रवि बिश्नोई हैं।
दरअसल भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती भी इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे। इसलिए BCCI ने उन्हें आराम करने के आदेश दिए हैं और उनके स्थान पर रवि बिश्नोई को टीम का हिस्सा बनाया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 का आगाज 23 जुलाई से किया जाने वाला है।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए Team India
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम(Team India) की बात करें तो उमसें शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, रोहित शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृ्ष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया गया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ Team India स्क्वाड
जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की बात करें तो उसमे श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, (उप कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादन, यश ठाकुर, आशोक शर्मा, मयंक यादव, रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
