भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कल बारिश की वजह से रद्द हो गया, पहले टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया (Team India) ने निर्धारित 20 ओवरों में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और शिवम दुबे (Shivam Dube) की बदौलत 189 रन बनाए.
इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) बल्लेबाजी के लिए उतरने को तैयार थी, तो बारिश की वजह से मैच शुरू नही हो सका. भारत और इंग्लैंड के बीच ये पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया और अब दूसरे टी20 मैच का समय बदल गया है.
IND vs ENG के बीच दूसरे टी20 का बदला समय
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच रात 10 बजे शुरू हुआ था, जो दोपहर 2 बजे तक खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच का ये मैच रद्द हुआ. अब दूसरे टी20 मैच का समय बदल गया है. भारतीय समय के अनुसार दूसरा टी20 मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा तो वहीं इसके आधे घंटे पहले यानि कि शाम को 6 बजकर 30 मिनट पर दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
कब और कहां देखें IND vs ENG मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज को टीवी पर टेलीकास्ट करने के राइट्स सोनी नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में टीवी पर मैच को देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स चैनल का रुख करना होगा. ओटीटी पर मैच को लाइव देखने के लिए फैंस को SONY LIV पर जाना होगा.
IND vs ENG टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | दिन | समय (भारतीय समय) | स्थान |
| पहला टी20 | 1 जुलाई 2026 | बुधवार | रात 10:00 बजे | रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट |
| दूसरा टी20 | 4 जुलाई 2026 | शनिवार | शाम 7:00 बजे | एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| तीसरा टी20 | 7 जुलाई 2026 | मंगलवार | रात 10:00 बजे | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम |
| चौथा टी20 | 9 जुलाई 2026 | गुरुवार | रात 10:00 बजे | काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल |
| पांचवां टी20 | 11 जुलाई 2026 | शनिवार | शाम 7:00 बजे | द रोज़ बाउल, साउथैम्प्टन |
5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए IND vs ENG
भारत टीम
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई
इंग्लैंड की टीम
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर.
