Posted inक्रिकेट, न्यूज

वैभव सूर्यवंशी से डरा हुआ है इंग्लैंड टीम, मैच से पहले कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा “हम लोगों ने वैभव का….

Harry Brook on Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी से डरा हुआ है इंग्लैंड टीम, मैच से पहले कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा "हम लोगों ने वैभव का....
News on WhatsAppJoin Now

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आज 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच रीवर साइड ग्राउंड, चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड दौरे से पहले जब से टीम इंडिया (Team India) का ऐलान हुआ है और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को टीम इंडिया में शामिल किया गया है, एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा?

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का क्रेज इंग्लैंड में काफी बना हुआ है, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें डेब्यू का मौका नही दे रहा है. वहीं वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लैंड की टीम में भी डर का माहौल है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहले मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi को लेकर हैरी ब्रूक ने कही ये बात

हैरी ब्रुक ने पहले T20I से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की. उन्होंने सूर्यवंशी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि

“वैभव सूर्यवंशी काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं. उन्होंने पिछले एक-डेढ़ साल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.”

हैरी ब्रुक ने उम्मीद जताई कि 15 साल के वैभव के खिलाफ उनकी रणनीति काम करेगी. ब्रुक ने कहा कि

“हमारे पास अपनी रणनीति है और उम्मीद है कि उनके खिलाफ ये काम करेगी. हमने परदे के पीछे तैयारी की है, ताकि हम उन्हें अपना बेस्ट क्रिकेट खेलने से रोक सकें.”

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कही ये बात

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने पहले टी20 मैच से पहले साफ कर दिया है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अभी अपने डेब्यू का इंतजार करना पड़ेगा, वहीं उन्होंने ये भी कहा कि हम कब क्या करने वाले हैं, हमे खुद ही नही पता. ऐसे में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 मैच में डेब्यू का मौका देने को लेकर कोई सीधा जवाब नही दिया है.

श्रेयस अय्यर ने मैच से पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि

“देखिए, आप कभी नहीं जान सकते कि क्या होने वाला है. फिलहाल, हम क्या करेंगे, इस बारे में मेरे हाथ बंधे हुए हैं, क्योंकि यह बहुत ही निजी मामला है. इस पर हम टीम में ही चर्चा करते हैं. हम सबको यह नहीं बता सकते कि हम किस कॉम्बिनेशन के साथ खेलेंगे और न ही विरोधी टीम को बता सकते हैं कि क्या होने वाला है. इसलिए, वह निश्चित रूप से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, और जब भी उसे खेलने का मौका मिलेगा, वह शानदार प्रदर्शन करेगा.”

ALSO READ: IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान, जोफ्रा समेत ये खिलाड़ी बाहर

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...