Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान, जोफ्रा समेत ये खिलाड़ी बाहर

IND vs ENG England Team Playing XI
IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान, जोफ्रा समेत ये खिलाड़ी बाहर
News on WhatsAppJoin Now

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रीवर साइड ग्राउंड, चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला जाना है. इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) की कमान जहां हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथो में है, वहीं बीसीसीआई (BCCI) ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है.

इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) समेत कई घातक खिलाड़ियों को पहले टी20 से बाहर रखा है, वहीं हैरी ब्रूक की अगुवाई में एक मजबूत टीम का ऐलान किया है. आइए नजर डालते हैं इंग्लैंड ने किन 11 खिलाड़ियों को पहले टी20 मैच में मौका दिया है.

हैरी ब्रूक की कप्तानी में फिल साल्ट और जोस बटलर समेत ये खिलाड़ी शामिल

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पहले मैच के लिए टीम की कमान हैरी ब्रूक को सौंपी है, वहीं फिल साल्ट और जोस बटलर जैसे घातक खिलाड़ियों को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी है. इनके अलावा जैकब बेथल और टॉम बैंटन को भी मिडिल ऑर्डर में शामिल किया गया है.

वहीं बतौर आलराउंडर टीम के पास सैम करन जैसा घातक आलराउंडर मौजूद है, जो अकेले ही मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखता है. इंग्लैंड की गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है, प्लेइंग 11 में लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद और ल्यूक वुड को शामिल किया गया है.

IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद और ल्यूक वुड.

IND vs ENG: टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग और ल्यूक वुड.

ALSO READ: ENG vs IND मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी का गरजा बल्ला, चौके-छक्के की कर दी बरसात, देखें वीडियो

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...