Posted inक्रिकेट, न्यूज

ENG vs IND मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी का गरजा बल्ला, चौके-छक्के की कर दी बरसात, देखें वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi
ENG vs IND मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी का गरजा बल्ला, चौके-छक्के की कर दी बरसात, देखें वीडियो
News on WhatsAppJoin Now

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आज से 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज से खेला जाना है. इस सीरीज से पहले भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) का आमना-सामना हुआ था, जहां भारतीय टीम (Team India) को आयरलैंड के सामने 2 मैचों की टी20 सीरीज में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. पहले मैच में टीम इंडिया ने 34 तो दूसरे टी20 मैच में 1 रनों से हार का स्वाद चखा था.

भारतीय कप्तान और कोच की उस वक्त वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मौका न देने पर काफी आलोचना हुई थी, अब एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठ रही है और इसी बीच वैभव सूर्यवंशी ने अभ्यास के दौरान चौके छक्के की बरसात कर दी है.

Vaibhav Sooryavanshi ने की चौके और छक्के की बारिश

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले भारतीय टीम ने प्रैक्टिस सेशन का आयोजन किया, इस दौरान वैभव सूर्यवंशी भी बल्ला लेकर नेट्स में उतरे. वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा का सामना किया. 15 साल का ये खिलाड़ी इन गेंदबाजों को खेलते समय काफी ज्यादा आत्मविश्वास में नजर आ रहा था.

वैभव सूर्यवंशी नें इस दौरान इन गेंदबाजों पर चौके और छक्के की बरसात कर दी, वैभव की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि वो अपने डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वैभव सूर्यवंशी ने हर्षित राणा की गेंद पर सामने की तरफ एक छक्का लगाया जो आकर्षण का केंद्र रहा.

Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के डेब्यू पर  भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन ने कहा था कि अभी उन्हें अपने डेब्यू करने का इंतजार करना होगा, रयान टेन ने कहा कि आयरलैंड के बाद वो इंग्लैंड में भी अनुभवी बल्लेबाजों के साथ ही मैदान में उतरना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को अभी और मौके दिए जाएंगे.

वहीं भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि

“देखिए, आप कभी नहीं जान सकते कि क्या होने वाला है. फिलहाल, हम क्या करेंगे, इस बारे में मेरे हाथ बंधे हुए हैं, क्योंकि यह बहुत ही निजी मामला है. इस पर हम टीम में ही चर्चा करते हैं. हम सबको यह नहीं बता सकते कि हम किस कॉम्बिनेशन के साथ खेलेंगे और न ही विरोधी टीम को बता सकते हैं कि क्या होने वाला है. इसलिए, वह निश्चित रूप से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, और जब भी उसे खेलने का मौका मिलेगा, वह शानदार प्रदर्शन करेगा.”

ALSO READ: वैभव का नाम सुनते ही भड़के भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर, पहले टी20 मैच से पहले सूर्यवंशी को लेकर दिया विवादित बयान

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...