Shreyas Iyer: भारतीय टीम (Team India) को आज से इंग्लैंड (England Cricket Team0 के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतना चाहती है, ऐसे में टीम इंडिया आज कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज को लेकर इंग्लैंड में क्रेज बढ़ा हुआ है, लेकिन अभी तक उन्हें डेब्यू का मौका नही मिला है.
भारतीय टीम के आयरलैंड (IND vs IRE) के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि आखिर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को डेब्यू क्यों नही दिया जा रहा है, इस पर टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बात की है.
मैच से पहले वैभव का नाम सुनते ही भड़के Shreyas Iyer
प्रेस कांफ्रेंस में जब उनसे यह पुछा गया कि हर जगह वैभव वैभव चल रहा है. इस पर कप्तान श्रेयस को रहा नहीं गया और एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने मुंह हिलाते हुए गर्व से कहा कि,
“मै तो नहीं देख रहा हूँ. ऐसा कुछ भी. सच में मुझे पता ही नहीं है. ना मै आपका न्यूज़ फॉलो करता हूँ. ना फॉलो करता हु ना क्या चालू है इन्स्टाग्राम में क्या चालू है सोशल मीडिया में. मुझे कुछ ऐसा नहीं दिख रहा है.”
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का ये अंदाज फैंस को बिलकुल भी पसंद नही आ रहा है, श्रेयस अय्यर को फैंस घमंडी कप्तान बता रहे हैं.
Shreyas Iyer’s controversial statement when asked about the hype around Vaibhav Suryavanshi: “I’m not seeing anything hype like that. I don’t use Instagram, I don’t follow social media, and I don’t watch all that news.”👀 pic.twitter.com/ZihWexYie1
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 30, 2026
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर Shreyas Iyer ने कही ये बात
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बात करते हुए कहा कि
“देखिए, आप कभी नहीं जान सकते कि क्या होने वाला है. फिलहाल, हम क्या करेंगे, इस बारे में मेरे हाथ बंधे हुए हैं, क्योंकि यह बहुत ही निजी मामला है. इस पर हम टीम में ही चर्चा करते हैं. हम सबको यह नहीं बता सकते कि हम किस कॉम्बिनेशन के साथ खेलेंगे और न ही विरोधी टीम को बता सकते हैं कि क्या होने वाला है. इसलिए, वह निश्चित रूप से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, और जब भी उसे खेलने का मौका मिलेगा, वह शानदार प्रदर्शन करेगा.”
श्रेयस अय्यर ने अपने बयान में कहा कि
“देखिए, इस टीम में खेलने वाले हर खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक ही खिलाड़ी ने कमाल किया हो,”
श्रेयस अय्यर ने अपने बयान में आगे कहा कि
“लेकिन हमें टीम में आत्मविश्वास बढ़ाना होगा और उन्हें मौके देने होंगे ताकि आने वाले टूर्नामेंटों में उनका आत्मविश्वास बना रहे. और जिन्होंने पिछला विश्व कप जीता है. उन्हें टी20 खेलने का अच्छा अनुभव है और वे लगातार इस फॉर्मेट के मुख्य स्तंभ रहे हैं. इसलिए उनका समर्थन करना बहुत जरूरी है.”
