Posted inक्रिकेट, न्यूज

एश‍ियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को BCCI ने दिया मौका, ये खिलाड़ी बनी कप्तान

Asian Games 2026 Team India Harmanpreet Kaur
एश‍ियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को BCCI ने दिया मौका, ये खिलाड़ी बनी कप्तान
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम (Team India) का सफर बेहद ही शर्मनाक तरीके से खत्म हुआ. भारतीय महिला टीम को साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) और ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद टीम इंडिया अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. भारतीय महिला टीम ने अब अगले टूर्नामेंट के लिए तैयारी शुरू कर दी है और बीसीसीआई ने इसके लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया है.

बीसीसीआई ने एश‍ियन गेम्स 2026 (Asian Games 20260 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथो में है, वहीं चोटिल श्रेयांका पाटिल (Shreyanka Patil) को टीम इंडिया में शामिल कर दिया गया है.

पिछली बार की गोल्ड मेडलिस्ट है Team India

इस साल सितंबर में जापान में एश‍ियन गेम्स का आयोजन होना है और जहां भारतीय टीम (Team India) हरमनप्रीत की अगुआई में अपने ख‍िताब को बचाने उतरेगी. बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, इस टीम की कमान हरमनप्रीत के पास है, वहीं विश्व कप के दौरान चोटिल होने वाली श्रेयांका पाटिल को भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

श्रेयांका पाटिल, टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गई हैं, ऐसे में एशियन गेम्स में उनका चयन उनकी फिटनेस के आधार पर ही होगा. वहीं आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत कौर से कप्तानी छिनने की बात चल रही थी, लेकिन अब एक बार फिर उन्हें टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है.

यास्तिका भाटिया की जगह कामलिनी को मौका

भारतीय महिला टीम की कमान हरमन के हाथो में है, लेकिन यास्तिका भाटिया को टीम इंडिया से बाहर किया गया है. यास्तिका भाटिया एक मैच को छोड़कर बाकी सभी मैच खेले. उन्होंने तीन बार बैटिंग की, लेकिन किसी भी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाईं. इसी वजह से उन्हें कमलिनी के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है.

वहीं श्रेयांका की वापसी की वजह से प्रेमा रावत को एक बार फिर टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है, लेकिन श्रेयांका अगर फिट नही होती हैं, तो प्रेमा को एक बार फिर टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.

एश‍ियन गेम्स 2026 के लिए Team India

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना  (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंद‍िनी शर्मा.

ALSO READ: IND vs ENG: पहले टी20 मैच के लिए बदल गया समय, न सुबह न शाम बल्कि इतने बजे से शुरू होगा मैच, खराब करनी पड़ेगी नींद

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...