Posted inक्रिकेट, न्यूज

श्रीलंका की शर्मनाक हार और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को हुआ फायदा, अब WTC Points Table में इस स्थान पर पहुंचा भारत

WTC Points Table SL vs WI
श्रीलंका की शर्मनाक हार और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को हुआ फायदा, अब WTC Points Table में इस स्थान पर पहुंचा भारत
News on WhatsAppJoin Now

WTC Points Table: एंटीगा के नॉर्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में श्रीलंका और वेस्टइंडीज (WI vs SL) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया, वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Cricket Team) ने इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Cricket Team) को करारी शिकस्त दी है. वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम को एक पारी और 217 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.

वेस्टइंडीज की इस जीत के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-26 के पॉइंट्स टेबल (ICC WTC Points Table 2025-27 में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. वेस्टइंडीज की जीत और श्रीलंका की हार के बाद आइए जानते हैं, पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुआ है.

वेस्टइंडीज की जीत से WTC Points Table में हुआ बड़ा बदलाव

श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत 2025–27 ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकल में वेस्ट इंडीज की पहली जीत थी. कैरेबियाई टीम ने इस साइकल में अब तक नौ मैच खेले हैं, जिनमें से एक में जीत हासिल की, एक मैच ड्रॉ रहा और सात में हार का सामना करना पड़ा.  इस तरह वे पॉइंट्स टेबल में  आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में भी काफी बदलाव हुआ.

श्रीलंका की हार से भारतीय टीम  को हुआ WTC Points Table में फायदा

श्रीलंका के लिए यह हार 2025–27 WTC साइकल में उनकी पहली हार थी. श्रीलंकाई टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार शामिल है. श्रीलंका 44.44 के पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे से छठे स्थान पर खिसक गया है.

श्रीलंका के नीचे फिसलने से न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत को एक- एक स्थान का फायदा हुआ है. कीवी टीम चौथे से तीसरे स्थान, बांग्लादेश 5वें से चौथे स्थान और भारतीय टीम छठे से 5वें स्थान पर पहुंच गई है.

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम हैं WTC Points Table पर टॉप पर

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूदा समय में टॉप पर है, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने इस चक्र में 8 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल है.

ऑस्ट्रेलिया टीम का PCT 87.50 है. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चैंपियन साउथ अफ्रीका 75.00 के PCT के साथ दूसरे स्थान पर है. भारतीय टीम अब 5वें स्थान पर पहुंच चुकी है, इससे पहले टीम इंडिया 6वें स्थान पर थी.

ALSO READ: टी20 विश्व कप में शर्मनाक हार के बाद क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? कोच ने दिया ये अपडेट

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...