Posted inक्रिकेट, न्यूज

टी20 विश्व कप में शर्मनाक हार के बाद क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? कोच ने दिया ये अपडेट

Harmanpreet Kaur and Amol Muzumdar
टी20 विश्व कप में शर्मनाक हार के बाद क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? कोच ने दिया ये अपडेट
News on WhatsAppJoin Now

Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम (Team India) को ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के सामने 6 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा, वहीं इससे पहले भारतीय टीम (Team India) को साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के सामने 5 विकेट से शिकस्त मिली थी और इसी वजह से भारतीय टीम अब आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो चुकी है.

भारतीय टीम के आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद भारतीय कोच अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) से पूछा गया कि क्या अभी भी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) टीम इंडिया की कप्तान बनी रहेंगी तो उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

अमोल मजूमदार ने हरमनप्रीत कौर पर कही ये बात

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से भारत के बाहर होने के बाद हेड कोच अमोल मजूमदार ने ‘होम ऑफ क्रिकेट’ में मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मीडिया से बात की. इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या हरमनप्रीत भारतीय महिला टीम की कप्तान बनी रहेंगी. इस पर अमोल मजूमदार ने कहा कि

“फैसला तो सेलेक्टर ही करेंगे, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि हरमनप्रीत कप्तानी करती रहेंगी. उन्होंने कहा कि कप्तान कौन होगा, यह तय करना सेलेक्टर का काम है. उन्होंने कहा कि उनका छोटा और सीधा जवाब हां होगा. मजूमदार ने यह भी माना कि आगे बढ़ने के लिए भारत की बॉलिंग और फ़ील्डिंग में काफी सुधार की जरूरत है. बल्लेबाजों को थोड़ा और आक्रामक होने की जरूरत है.”

Harmanpreet Kaur की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद हारी टीम इंडिया

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कल विस्फोटक बल्लेबाजी की, उन्होंने मात्र 25 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया था, हरमनप्रीत कौर की बदौलत ही भारतीय टीम 20 ओवरों में 170 रन बनाने में सफल रही, लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो खराब शुरुआत के बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की.

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एलिस पैरी के 56 और एश्ले गार्डनर की नाबाद 53 की पारी के दम पर 19वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

ALSO READ: 0-2 से सीरीज हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने सीधे तौर पर गंभीर नही इन्हें माना शर्मनाक हार का जिम्मेदार, गिनाई गलतियां

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...