भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच आज बेलफास्ट में दूसरा टी20 मैच खेला जाना है, भारतीय टीम (Team India) को पहले मैच में 34 रनों से शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा था, ऐसे में भारतीय टीम अब दूसरे मैच को हर हाल में जीतना चाहती है. ऐसे में आज टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.
भारतीय टीम (Team India) की ओपनिंग जोड़ी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. आज बेलफास्ट में खेले जाने वाले दूसरे टी20 में भारतीय टीम किन 2 खिलाड़ियों को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंप सकती है, आइए जानते हैं.
अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी करेंगे Team India के लिए पारी की शुरुआत
भारतीय टीम के लिए आज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है. पिछले मैच में संजू सैमसन के बल्ले से रन नही निकला था, वहीं ईशान किशन भी फ्लॉप रहे थे, ऐसे में ईशान किशन को आज के मैच से बाहर रखा जा सकता है और संजू सैमसन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं.
ऐसे में अभिषेक शर्मा के साथ आज वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं, वहीं बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज और नंबर 3 के बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन प्लेइंग 11 में नजर आ सकते हैं.
आयरलैंड का स्क्वाड
लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन
Team India का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, वैभव सूर्यवंशी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.
आयरलैंड दौरे पर Team India का शेड्यूल
| मैच | तारीख | दिन | स्थान | समय (भारतीय समयानुसार – IST) |
| पहला T20I | 26 जून 2026 | शुक्रवार | स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड, बेलफास्ट | शाम छह बजे |
| दूसरा T20I | 28 जून 2026 | रविवार | स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड, बेलफास्ट | शाम छह बजे |
