Posted inक्रिकेट, न्यूज

आयरलैंड से हार के बाद अभिषेक शर्मा ने इस शख्स को माना भारत के हार की वजह, कहा “हम फेल हो गए क्योंकि….

IND vs IRE Team India BCCI Abhishek Sharma
आयरलैंड से हार के बाद अभिषेक शर्मा ने इस शख्स को माना भारत के हार की वजह, कहा "हम फेल हो गए क्योंकि....
News on WhatsAppJoin Now

Abhishek Sharma: भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच आज दूसरा टी20 मैच बेलफास्ट में खेला जाना है. भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) प्री मैच शो में आए, इस दौरान उन्होंने पहले टी20 में मिली हार पर बात की, इसके साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के डेब्यू और उनके नेचर के बारे में भी बात की.

भारतीय टीम (Team India) के लिए आज का मैच करो या मरो वाला मुकाबला है, इस मैच से पहले भारतीय टीम के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने पहले मैच में मिली शिकस्त पर बात की और क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Abhishek Sharma ने इन्हें माना भारत के हार का जिम्मेदार

आयरलैंड से मिली हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) मीडिया के सवालों से बचते नजर आए, इसीलिए उस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा को पोस्ट मैच में भेजा गया. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने उस मैच में 20 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी. पोस्ट मैच में अभिषेक शर्मा ने कहा कि

“हमेशा यही होता है कि जो भी 2 टीम खेलने आती हैं, जो उस समय अच्छा खेलती है, अपनी योजना पर अच्छे से काम करती है, जैसे आयरलैंड ने बैटिंग, गेंदबाजी और बल्कि फील्डिंग में भी एक ग्रुप के तौर पर अच्छा किया. तो मुझे लगता है कि वो जीत के हकदार थे.”

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने आयरलैंड की तारीफ़ करते हुए आगे कहा कि

“बतौर टीम हम कई चीजों को अच्छे से एक्सेक्यूट नहीं कर पाए. आप जब भी खेलते हो तो एक टीम से आप कुछ सीखते हो और अगले मैच में जाते हो, मुझे लगता है ये उनमें से एक मैच था. हम इस हार से बहुत कुछ सीखेंगे, उन्होंने (आयरलैंड) ने बहुत अच्छा खेला और वह जीत के हकदार थे.”

अभिषेक शर्मा ने परिस्थितियों को माना भारत के हार की वजह

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भारत के हार की वजह टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को नही बल्कि आयरलैंड की परिस्थितियों को माना है. अभिषेक शर्मा ने कहा टीम परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में फेल हो गई, टीम के लिए ये जरूरी होता है और यही हमारे हार की वजह बनी.

अब भारत के लिए आज का मैच करो या मरो वाला है, अगर आज भारतीय टीम को इस मैच में जीत नही मिलती है, तो टीम इंडिया को ये सीरीज गंवानी पड़ेगी, वहीं 2023 दिसंबर के बाद से पहली बार ऐसा होगा जब टीम इंडिया कोई टी20 सीरीज नहीं जीतेगी.

ALSO READ: बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच तो कौन सी 2 टीमें करेंगी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफायर, ये रहा समीकरण

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...