Posted inक्रिकेट, न्यूज

बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच तो कौन सी 2 टीमें करेंगी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफायर, ये रहा समीकरण

IND vs AUS Weather Report Harmanpreet Kaur
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच तो कौन सी 2 टीमें करेंगी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफायर, ये रहा समीकरण
News on WhatsAppJoin Now

IND vs AUS: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम (Team India) का सामना आज ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Cricket Team) से होने वाला है, भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले जाने वाले इस मैच में टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला होने वाला है, टीम इंडिया को आज के मैच में हर हाल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को शिकस्त देनी होगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले जाने वाले इस मैच में अगर बारिश ने खलल डाला और मैच नही हो सका, तो ऐसे में कौन सी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी, आइए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं.

लंदन में कैसा होगा IND vs AUS के बीच मैच के दौरान मौसम

लंदन में 28 जून को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवा चल सकती है. बारिश की बात की जाए तो दिन के समय हल्की बारिश का अनुमान है, लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब मुकाबला खेला जाएगा तो उस समय मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और भारतीय फैंस इस मैच का पूरा लुत्फ़ उठा सकते हैं.

IND vs AUS: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो कौन सी टीम बनाएगी सेमीफाइनल में जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच मैच में अगर बारिश खलल डालती है, तो इस स्थिति में दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिए जायेंगे, क्योंकि आईसीसी ने लीग मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नही रखा है, ऐसे में दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा. 1 अंक मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम के 9 अंक हो जायेंगे और वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

वहीं भारत के 7 अंक हो जाएंगे, ऐसे में टीम इंडिया सेमीफाइनल से बाहर तो नही होगी, लेकिन उसे बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के मैच पर निर्भर रहना होगा. अगर बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका को शिकस्त देने में सफल रही तो भारतीय टीम 7 अंको के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लेगी.

IND vs AUS: पॉइंट्स टेबल में क्या है भारत और ऑस्ट्रेलिया की स्थिति

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 पर नजर डालें तो ग्रुप बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं श्रीलंका, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीमें आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो चुकी हैं. वहीं अगर ग्रुप ए की बात करें तो इस ग्रुप से पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीम बाहर हो चुकी हैं.

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के पॉइंट्स टेबल में ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 मैचों में 4 जीत के वजह से 8 अंको के साथ टॉप पर है, वहीं भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 4 मैचों में 3-3 जीत के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, दोनों ही टीमों के 6 अंक हैं, लेकिन भारतीय टीम का नेट रनरेट +2.268 का है, जबकि साउथ अफ्रीका का नेट रनरेट +0.734 का है. वहीं बांग्लादेश की टीम 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के बाद 4 अंको के साथ नंबर 4 पर है.

ALSO READ: IND vs IRE: वैभव को झटका, दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, 2 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...