Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs IRE: वैभव को झटका, दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, 2 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका!

IND vs IRE Team India Playing XI Prince
IND vs IRE: वैभव को झटका, दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, 2 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका!
News on WhatsAppJoin Now

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) पूरी तरह से तैयार है. भारत और आयरलैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच बेलफास्ट में खेला जाना है. भारतीय टीम के लिए ये मैच करो या मरो वाला मुकाबला है. भारतीय टीम के लिए ये मैच बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस मैच में भारतीय टीम (Team India) का जीतना जरूरी है, नही तो भारतीय टीम को सीरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ेगा.

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच दूसरे टी20 मैच के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने प्लेइंग 11 का चुनाव किया है, उन्होंने किन 2 खिलाड़ियों को मौका दिया है, आइए जानते हैं.

वैभव सूर्यवंशी को झटका इन 2 खिलाड़ियों को डेब्यू

भारतीय टीम (Team India) के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आकाश चोपड़ा ने मौका नही दिया है. हालांकि उन्होंने दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया में 2 बदलाव किए हैं और 2 खिलाड़ियों को मौका दिया है. आकाश चोपड़ा ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव (Prince Yadav) को डेब्यू कराने की बात कही है. वहीं वाशिंगटन सुंदर की जगह पर रवि बिश्नोई को मौका दिया है.

आकाश चोपड़ा ने भारत (Team India) की प्लेइंग 11 का चुनाव करते हुए कहा कि

“एक बदलाव जो मैं चाहता हूं कि प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर करके प्रिंस यादव का टी20 डेब्यू करवाया जाए. कृष्णा के आंकड़े बहुत अच्छे नहीं है, 6 मैचों में 8 विकेट और इकॉनमी रेट 11 से ऊपर (11.54) का है. दूसरा फैसला ये लेना है कि क्या आप वाशिंगटन सुंदर को बाहर करके एक प्रॉपर गेंदबाज को खिलाना चाहेंगे. आयरलैंड के खिलाफ 9 नंबर पर बल्लेबाजी चाहिए होगी, यानी रवि बिश्नोई को लाना चाहिए. इससे भारतीय गेंदबाजी को धार मिल जाएगी.”

सूर्यांश शेडगे को भी दे सकते हैं डेब्यू का मौका

आकाश चोपड़ा ने भारत कि प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में रवि बिश्नोई के अलावा सूर्यांश शेडगे का नाम भी सुझाया है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि

“अगर आपको नंबर 8 पर भी बल्लेबाजी ही चाहिए, अक्षर ही चाहिए तो फिर सुयश शेडगे का करवा दीजिए डेब्यू. काबिलियत है बल्लेबाजी की, ठीक-ठाक गेंदबाजी भी करते हैं.”

आकाश चोपड़ा ने चुनी दूसरे टी20 के लिए Team India की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत कौर को करना होगा ये काम

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...