Posted inक्रिकेट, न्यूज

ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत कौर को करना होगा ये काम

Team India IND vs AUS Points Table
ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत कौर को करना होगा ये काम
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय महिला टीम (Team India) इस समय इंग्लैंड में मौजूद है और आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) में हिस्सा ले रही है, भारतीय टीम का मुकाबला आज शाम ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Cricket Team) से होना है. भारतीय टीम (Team India) हर हाल में आज का मुकाबला जीतना चाहेगी, टीम इंडिया के लिए ये मैच सेमीफाइनल के लिहाजे से काफी महत्वपूर्ण है.

हालांकि आज हम आपको एक ऐसे समीकरण के बारे में बताने वाले हैं, जिससे भारतीय टीम (Team India) को अगर ऑस्ट्रेलिया के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ता है, तो भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए कैसा है पॉइंट्स टेबल

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 पर नजर डालें तो ग्रुप बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं श्रीलंका, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीमें आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो चुकी हैं. वहीं अगर ग्रुप ए की बात करें तो इस ग्रुप से पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीम बाहर हो चुकी हैं.

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के पॉइंट्स टेबल में ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 मैचों में 4 जीत के वजह से 8 अंको के साथ टॉप पर है, वहीं भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 4 मैचों में 3-3 जीत के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, दोनों ही टीमों के 6 अंक हैं, लेकिन भारतीय टीम का नेट रनरेट +2.268 का है, जबकि साउथ अफ्रीका का नेट रनरेट +0.734 का है. वहीं बांग्लादेश की टीम 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के बाद 4 अंको के साथ नंबर 4 पर है.

ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है Team India

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आज लीग मैच का अंतिम मुकाबला खेला जाना है, वहीं साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दूसरा मैच खेला जाना है. आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के आज आखिरी लीग मुकाबले खेले जाने हैं, ऐसे में आज ग्रुप ए के भी क्वालीफायर टीमें मिल जाएंगी. ग्रुप बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है.

वहीं ग्रुप बी में अभी कुछ भी साफ नही हुआ है. अब अगर पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो अभी भी इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया, भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की हकदार हैं. अगर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से करीबी मुकाबले में शिकस्त मिलती है, वहीं दूसरी ओर अगर साउथ अफ्रीका की टीम को बांग्लादेश की टीम शिकस्त देने में सफल रही तो भारत (Team India) और ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहतर रन रेट की वजह से क्वालीफाई कर सकती हैं.

ALSO READ: पहले टी20 मैच में मिली शिकस्त के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए अभिषेक शर्मा, कहा “वो सवाल बहुत…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...