Posted inक्रिकेट, न्यूज

कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों वैभव सूर्यवंशी को नही मिला पहले टी20 में डेब्यू का मौका, कहा “वो गन प्लेयर है, लेकिन…

Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi
कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों वैभव सूर्यवंशी को नही मिला पहले टी20 में डेब्यू का मौका, कहा "वो गन प्लेयर है, लेकिन...
News on WhatsAppJoin Now

Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच बेलफास्ट में आज पहला टी20 मैच खेला जा रहा है, भारतीय टीम (Team India) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम इस मैच में पहली बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान में उतरने वाली है, भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त लेना चाहेगी.

भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे इस पहले टी20 मैच में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में आज मौका नही मिला, भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanhi) को मौका न देने के पीछे की वजह बताई है.

Shreyas Iyer ने बताया क्यों नही मिला वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में डेब्यू

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से टॉस के दौरान पूछा गया कि क्या आज वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हैं? तो  वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“अफ़सोस, नहीं. वह बहुत शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन ज़ाहिर है, हमारी टीम में ऐसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल की सीरीज़ में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इसलिए हम उन ज़्यादातर क्रिकेटर्स पर भरोसा कर रहे हैं, जिन्होंने पूरे सीज़न में ज़बरदस्त खेल दिखाया है. मुझे लगता है कि सही समय आने पर उन्हें भी मौका मिलेगा, लेकिन फ़िलहाल, हम तीन असली सीमर्स, एक ऑल-राउंडर और दो स्पिनर्स के साथ खेल रहे हैं.”

पहले टी20 मैच के लिए आयरलैंड और भारत की प्लेइंग 11

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदड़ा, मैथ्यू होलार्ड.

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

ALSO READ: वैभव सूर्यवंशी के लिए आयरलैंड के कप्तान ने कही ऐसी बात जीत लिया 140 करोड़ भारतीयों का दिल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...