Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम (Team India) इस समय आयरलैंड (Ireland Cricket Team) दौरे पर है, जहां भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया (Team India) का जब ऐलान हुआ था, उसमे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं कि ये खिलाड़ी कब डेब्यू करेगा और आईपीएल के बाद अब टीम इंडिया के लिए कैसा प्रदर्शन करेगा.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अब आयरलैंड पहुंच चुके हैं, जहां उन्हें उनका किट मिला. वैभव सूर्यवंशी का इस दौरान जर्सी नंबर 03 है, जिसे पहनने के बाद 15 साल का ये बच्चा बेहद भावुक हो गया. वैभव ने टीम इंडिया की जर्सी पहनने के बाद क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Vaibhav Sooryavanshi ने 03 नंबर की जर्सी देख भावुक होकर कही ये बात
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को जैसे ही आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलेगा, वो सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे. वैभव सूर्यवंशी को जब टीम इंडिया में शामिल किया गया तो उनकी उम्र सिर्फ 15 साल और 79 दिन थी, ऐसे में वो अब टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
वैभव सूर्यवंशी को जब उनकी किट मिली तो उसे खोलने के बाद वो बेहद भावुक हो गए. सूर्यवंशी ने अपने शानदार सफ़र के बारे में बात करते हुए कहा कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि
“जिस वजह से मैंने पहले दिन बल्ला उठाया और प्रैक्टिस के लिए मैदान पर गया, वह सपना अब सच हो गया है.उस सफ़र का सबसे बड़ा कदम आज पूरा हुआ.”
वैभव सूर्यवंशी ने अपने बयान में आगे कहा कि
“जब उन्होंने वह जर्सी देखी तो उन्हें सपने जैसा लगा. उनके चेहरे से मुस्कान हट ही नहीं रही थी. कभी-कभी ऐसी चीज़ें हो जाती हैं जिनके बारे में कभी सोचा भी नहीं होता. जब ऐसा होता है, तो समझ नहीं आता कि कैसे रिएक्ट करें.”
Ladies & Gentlemen
The moment the nation has been waiting for has arrived!
Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
माँ की वजह से नंबर 03 की जर्सी पहन रहे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पहले विराट कोहली (Virat Kohli) के नंबर की 18 नंबर की जर्सी पहनते थे, फिर उन्होंने युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के 12 नंबर की जर्सी पहननी शुरू कर दी, उसके बाद जब उन्होंने शतक ठोका था, तो अपनी माँ को डेडीकेट करते हुए A का साइन बनाया था, गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी की माँ आरती सूर्यवंशी है.
अब जब वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया में जगह पक्की कर ली है, तो उन्होंने अपनी माँ के कहने पर नंबर 03 की जर्सी चुनी है, वो इस बार इसी जर्सी में नजर आने वाले हैं, आगे देखना दिलचस्प होगा कि ये खिलाड़ी 03 नंबर की जर्सी में ही आगे खेलता है या फिर जर्सी नंबर में बदलाव करता है.
