भारतीय टीम (Team India) को इस महीने की 26 तारीख से आयरलैंड के खिलाफ कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई में 2 मैचों की T20 का आगाज करना है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पहली बार T20 सीरीज का आगाज करने वाली है। टीम पूरी कोशिस करेगी, अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) सीरीज की तरह ही टीम इंडिया इस सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी, लेकिन इससे पहले ही भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। भातीय टीम (Team India) का मैच विनर खिलाड़ी चोटिल हो गया है और आयरलैंड (Ireland Cricket Team) दौरे से बाहर हो सकता है.।
भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
BCCI ने बीते दिन IND VS ENG के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें टीम के सभी जाबाज और बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान करने के साथ ही BCCI आयरलैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें BCCI ने बताया भारतीय टीम के नंबर 1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।
वरुण की इंजरी को लेकर BCCI ने दिया अपडेट
एक मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से BCCI ने वरुण की चोट को लेकर बयान दिया कि वरुण को IPL 2026 के दौरान बाएं पैर में चोट लग गई थी।
इसी के साथ ही BCCI ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती मौजूदा समय में रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। चोट गंभीर होने के कारण वरुण को आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
वहीं वरुण चक्रवर्ती के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) भी टीम इंडिया (Team India) से बाहर हो गए हैं, नीतीश कुमार रेड्डी की जगह बीसीसीआई (BCCI( ने हाल ही में ट्राई सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) को टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया गया है।
आयरलैंड के खिलाफ Team India का स्क्वॉड
आयरलैंड के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, वैभव सुर्यवंशी, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिगंटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हार्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया हैं।
