Posted inक्रिकेट, न्यूज

अक्षर पटेल के अलावा हेड कोच और बल्लेबाजी कोच की दिल्ली कैपिटल्स की छुट्टी, भारत के 2 दिग्गज खिलाड़ियों की हुई टीम में एंट्री

Delhi Capitals IPL 2026
अक्षर पटेल के अलावा हेड कोच और बल्लेबाजी कोच की दिल्ली कैपिटल्स की छुट्टी, भारत के 2 दिग्गज खिलाड़ियों की हुई टीम में एंट्री
News on WhatsAppJoin Now

Delhi Capitals: क्रिकेट फैंस के दिमाग से अभी भी IPL 2026 का खुमार नहीं गया है। फैंस के लिए यह टूर्नामेंट काफी ज्यादा रोमांचक रहा है, इस टूर्मामेंट में IPL की कुछ टीमों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है, जिसके बाद फैंस दुखी नजर आए। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा है, टीम ने 14 मैचों में से केवल 7 मैचों में ही जीत हासिल की जिसके बाद वह प्वाइंट टेबल में 14 अंकों के साथ 6वें स्थान पर थी।

इस सीजन के समाप्त होने के बाद अब खबर सामने आ रही है कि IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की फ्रेंचाइजी ने तैयारी शुरु कर दी है, जिसके लिए वह टीम में कई बड़े बदलाव करने वाली है। खबर यह सामने आ रही है कि अगले सीजन के लिए DC की टीम युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को अपने सपोर्ट स्टाफ में शामिल कर सकती है, लेकिन अभी इस बारे में कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। तो आइए आपको भी इस बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

Delhi Capitals के लिए इस भूमिका में नजर आएंगे युवराज सिंह

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की सफलता के पीछे युवराज सिंह को एक बड़ा क्रेडिट दिया जाता है। इसी के साथ ही शुभमन गिल और ऋषभ पंत भी युवराज सिंह के साथ काफी समय तक साथ में रह चुके हैं। इसलिए IPL की कई सारी फ्रेंचाइजी उनसे काफी ज्यादा प्रभावित नजर आती हैं। एक बार फिर से दिल्ली ने युवराज सिंह को अपना साथी बनाने का मन बना लिया है, जिसके बाद वह अगले सीजन DC के साथ नजर आ सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले फ्रेंचाइजी युवराज सिंह को टीम का हेडकोच बनाने का फैसला ले रही थी, लेकिन अब इस फैसले में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। अब युवराज सिंह को टीम का कोच नहीं बल्कि उन्हें बल्लेबाजी कोच का पद सौपा गया है। दरअसल इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी काफी ज्यादा खराब नजर आई है, जिसके बाद दिल्ली को यह फैसला लेना पड़ा।

सौरव गांगुली होंगे Delhi Capitals के हेड कोच

सोशल मीडिया पर यह सवाल तेजी उठ रहा है कि अगल दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच युवराज सिंह को नहीं बनाया जा रहा है तो ऐसे में दिल्ली का यह पद किस दिग्ग्ज के हाथों में सौंपा जाने वाला है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युवराज सिंह के अलावा दिल्ली कैपिटल्स भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के भी संपर्क में है।

ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच बनाया जा सकता है, वहीं युवराज सिंह टीम के बल्लेबाजी कोच होंगे, इन दोनों के अलावा टीम अपने कप्तान में भी बदलाव करने वाली है और अक्षर पटेल के जगह ऋषभ पंत या केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

ALSO READ: 6,6,6,6,6,6,6….11 चौके 13 छक्के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने लगाया रनों का अंबार 68 गेंदों पर ठोके 155 रन

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...