भारतीय टीम (Team India) ने अभी हाल ही में अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया है. अब बीसीसीआई (BCCI) ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, बीसीसीआई ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान किया है और ढ़ाई साल बाद एक खिलाड़ी की वापसी हुई है.
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले जाने वाले सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए ढ़ाई साल बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की टीम इंडिया में वापसी हुई है. उन्होंने भारत के लिए पिछला वनडे मैच नवंबर 2023 में आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल खेला हा, वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी टीम इंडिया (Team India) में जगह बनाई है.
Team India का इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल
भारतीय टीम (Team India) इसी महीने आयरलैंड दौरे पर जाने वाली है, जहां पहले दोनों देशों के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, वहीं इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जायेगी, जिसका पहला मुकाबला 1 जुलाई को होगा, वहीं अंतिम मैच 11 जुलाई को होगा.
वहीं इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जिसका पहला मैच 14 जुलाई को होगा, वहीं अंतिम मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम में, 16 जुलाई को दूसरा मैच कार्डिफ में और तीसरा एवं अंतिम वनडे मैच 19 लुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा.
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की Team India में हुई वापसी
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में सालों बाद वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, ऐसे में लगभग ढ़ाई साल बाद वो भारत के लिए एक बार फिर वनडे फ़ॉर्मेट में खेलते नजर आने वाले हैं.
वहीं विराट कोहली को भी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी भारतीय टीम में जगह फिटनेस के आधार पर दी जानी है. विराट कोहली, आईपीएल 2026 फाइनल से ही हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन उनकी फिटनेस हासिल न कर पाने की वजह से उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में शामिल किया गया था.
🚨 News 🚨
India’s ODI squad for the England tour announced.
𝗡𝗢𝗧𝗘: Varun Chakaravarthy has been ruled out of the Ireland T20I Series as he continues his rehab at the BCCI COE.
More Details ▶️ https://t.co/wOdXTQqJto #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/t0GypgM4kp
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए Team India
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह , प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.
