Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND A vs AFG A: लगातार 2 हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा 2 बदलाव, इस स्टार खिलाड़ी का बाहर होना तय!

Team India Playing XI BCCI IND A vs AFG A
IND A vs AFG A: लगातार 2 हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा 2 बदलाव, इस स्टार खिलाड़ी का बाहर होना तय!
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) इस समय तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कप्तानी में ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) दौरे पर है, इस दौरान भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है, इस सीरीज के अब तक के 3 मैचों में टीम इंडिया (Team India) को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम को पहले DLS मेथड से अफगानिस्तान के सामने 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया को श्रीलंका के सामने सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ आज करो या मरो का मुकाबला खेलने वाली है और इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव होने तय हैं.

Team India की प्लेइंग 11 में ये 2 बदलाव होने तय

भारतीय टीम (Team India) के लिए आज का मैच करो या मरो वाला मुकाबला होने वाला है. भारतीय टीम में पहला बदलाव विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के रूप में होने वाला है, जिन्होंने पिछले 3 मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नही किया है, उनकी जगह पर टीम इंडिया में कुमार कुशाग्र को मौका दिया जा सकता है.

वहीं दूसरा बदलाव कप्तान तिलक वर्मा, कोच ऋषिकेश कानिटकर और सुनील जोशी मिलकर गेंदबाजी में करने वाले हैं, पिछले मैच में यश ठाकुर का प्रदर्शन बेहद खराब था, ऐसे में उनकी जगह अफगानिस्तान के खिलाफ अशोक शर्मा को मौका दिया जा सकता है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए अपनी गेंदबाजी रफ्तार से काफी ज्यादा प्रभावित किया था.

वैभव सूर्यवंशी पर है आज के मैच में दबाव

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अब तक इस मैच में कुछ खास नही किया है, ऐसे में आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी को बड़ी पारी खेलनी होगी, वहीं वैभव के अलावा भारतीय गेंदबाजों पर भी दबाव होगा और उन्हें हर हाल में पॉवरप्ले में विकेट निकालने होंगे.

इसके अलावा कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को भी हर हाल में शतक जड़ना होगा, जिससे टीम इंडिया 300 रनों के आंकड़े को पार कर सके और भारतीय टीम इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीत सके.

अफगानिस्तान के खिलाफ Team India की सम्भावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत संधू, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, अशोक शर्मा.

ALSO READ: IND vs AFG: दूसरे वनडे में नही चला इस खिलाड़ी का बल्ला, तो टीम इंडिया से बाहर होना तय, इन 11 को प्लेइंग 11 में मौका

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...