IPL 2026 समाप्त होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम (Team India), अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के साथ 3 मैचों कि वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने काफी कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। अब टीम अपने दूसरे मुकाबले के लिए तैयारी करती हुई नजर आ रही है।
भारतीय टीम (Team India) की पूरी कोशिश रहेगी कि दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम शानदार जीत हासिल कर सकें, दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम भी पहली हार के बाद कोशिश करेगी कि वह दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सकते है। हाल ही में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने दूसरे मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को चुन लिया है। इसी के साथ ही पहले मुकाबले में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में से एक 3 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है।
Team India की प्लेइंग 11 से बाहर बैठेगा ये खिलाड़ी
अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों कि ODI सीरीज के दूसरे मैच में जिस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जाने वाला है वह कोई और नहीं बल्कि युवा विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं। जायसवाल को विराट कोहली की इंजरी के कारण टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खराब प्रदर्शन यह बता रहा है कि उन्हें इस सीरीज के अगले मैच में प्लेइंग 11 से बाहर देखा जा सकता है।
दरअसल यशस्वी जायसवाल, भारतीय टीम (Team India) के लिए एक ओपनर बल्लेबाज हैं, लेकिन टीम मैनेजमेट ने उनके स्थान पर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर भरोसा दिखाया है जो कि टीम को काफी अच्छी शुरुआत दिलाने में बेहतर साबित होंगे।
वॉशिंटन सुंदर भी होंगे Team India से बाहर
यस्वीय जायसवाल की तरह ही वॉशिंगटन सुदंर भी अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा सके, ऐसे में टीम मैनेजमेट का मानना है कि वह अगर दूसरे मैच में भी ऐसा ही प्रदर्शन दिखाते हैं, तो टीम को हार का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें भी इस सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
इसी के साथ ही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर भारतीय टीम (Team India) के युवा कप्तान शुभमन गिल, कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा बना सकते हैं, जो कि टीम के लिए काफी अच्छा फैसला हो सकता है।
प्रिंस यादव को करना पड़ सकता है और इंतजार
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में भी प्रिंस यादव को टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल है। इस खिलाड़ी ने इस साल IPL में काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया था, जिसके लिए खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल होने का मौका दिया गया, लेकिन प्लेइंग 11 में जगह बनाना प्रिंस यादव (Prince Yadav) के लिए काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीरीज के लिए पहले ही प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे कमाल के गेंदबाज मौजूद हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए Team India की सम्भावित प्लेइंग 11
IND VS AFG के खिलाफ दूसरे मैच में संभावित भारतीय टीम (Team India) की प्लेइंग 11 की बात करें, तो उसमें शुभमन गिल कप्तान, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।
