Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND VS AFG: पहले वनडे में जीत के बावजूद लखनऊ में 2 बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, इन 2 की होगी प्लेइंग 11 से छुट्टी!

Team India IND vs AFG BCCI
IND VS AFG: पहले वनडे में जीत के बावजूद लखनऊ में 2 बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, इन 2 की होगी प्लेइंग 11 से छुट्टी!
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) ने अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की ODI सीरीज में अफगानिस्तान को पहले ही मैच में हराकर बेहतरीन जीत हासिल की है, इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज के दूसरे मुकाबले कि तैयारी करने में लग गए हैं, क्योंकि पहली हार के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी दूसरे मुकाबले में पूरी तरह से जीत हासिल करने के लिए मैदान में उतरेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ी भी अगले मैच की जोरदार तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस सीरीज का अगला मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जाने वाला है, जिसके लिए भारतीय टीम के मैनेजमेट बेंच स्ट्रैंथ को आजमाना चाह रहे हैं। इसी कारण अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय टीम (Team India) की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तो आइए आपको भी इस बारे में जानकारी देते हैं कि अगले मुकाबले में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और किन खिलाड़ियों को प्लेइंग 1 से बाहर किया जाएगा?

ईशान किशन को मिल सकता है Team India से आराम

भारतीय टीम (Team India) मैनेजमेट, अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में नंबर 3 पर एक और विकल्प आजमाना चाहेगी। ऐसे में ईशान किशन को बाहर करके दूसरे विकल्प को आजमाया जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईशान किशन, अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की जगह खेल रहे थे और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए पहले मुकाबले में आए थे, लेकिन अब उनकी जगह किसी दूसरे विकल्प को टेस्ट किया जा सकता है, भारतीय कोच ने कहा था कि विराट कोहली की जगह उनके पास 3 विकल्प हैं और सभी विकल्प को मौका दिया जाएगा।

ईशान किशन की जगह यशस्वी जायसवाल को मिल सकता है मौका

कयास लगाया जा रहा है कि ईशान किशन कि जगह भारतीय टीम (Team India) मैनेजमेट अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो इस सीरीज पर कप्तान को अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना पड़ेगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि यशस्वी जायस्वाल ने अभी तक भारतीय टीम के लिए बतौर ओपनर ही बल्लेबाजी की है और ऐसे में उनका प्रदर्शन भी काफी बेहरीन रहा है। यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन की अगर बात करें तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए अभी तक कुल 56 मुकाबले खेले है। इस दौरान खिलाड़ी ने अपने खाते में 45.2 की औसत से कुल 3429 रन किए हैं। इन 56 मुकाबलों में खिलाड़ी ने अपने नाम 9 शतक और 18 अर्धशतक भी किए हैं।

वॉशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव को Team India में मौका

IND VS AFG के दूसरे मुकाबले में दूसरे नंबर पर जो खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर होता दिखा रहा है वह है वॉशिंगटन सुंदर जो कि पहले मुकाबले में गेंदबाजी में काफी ज्यादा महंगे साबित हुए थे। पहले मुकाबले में खिलाड़ी ने एक ओवर में अफगानिस्तान के बल्लेबाज को कुल 19 रन दिए थे, इस दौरान वॉशिंगटन सुंदर ने एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया था।

इसलिए भारतीय टीम (Team India) मैनेजमेंट अब खिलाड़ी को दूसरे मुकाबले में मौका देना नहीं चाहेगी। वहीं वॉशिगटन सुंदर की जगह जिस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाने वाला है वह कुलदीप यादव हैं, जिनका बीते समय से प्रदर्शन काफी शानदार नजर आया है। इसलिए प्लेइंग 11 में उन्हें शामिल किया जा सकता है।

ALSO READ: IND VS AFG: दूसरे वनडे में सिर्फ पानी पिलाते नजर आएंगे ये 3 भारतीय खिलाड़ी, कप्तान शुभमन गिल और कोच गंभीर नही देंगे मौका!

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...