Posted inक्रिकेट, न्यूज

वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार के लिए श्रीलंकाई अधिकारी ने किया नस्लीय टिप्पड़ी, पार की सभी हदें, सुनकर आ जाएगा आपको भी गुस्सा

vaibhav sooryavanshi Fight
News on WhatsAppJoin Now

Vaibhav Sooryavanshi: भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच श्रीलंका की मेजबानी में त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है, इस सीरीज के 3 मैचों में से 2 में भारत (Team India) को हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम को श्रीलंका ने सुपर ओवर में हराया था. भारतीय टीम जब सुपर ओवर में 19 रन नही बना सकी, तो श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) के खिलाड़ियों ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया.

वैभव सूर्यवंशी ने इसके बाद उस श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का मारा और उस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने वापस वैभव को धक्का मारा, इसके बाद बाकि खिलाड़ी बीच बचाव में आए और मामला शांत हुआ. अब एक श्रीलंकाई अधिकारी ने इस मामले में वैभव के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है.

श्रीलंकाई अधिकारी ने किया Vaibhav Sooryavanshi के लिए अपशब्दों का प्रयोग

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी पर गुस्सा होते देखा गया था, अब इस मामले पर सभी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, इसी बीच श्रीलंका क्रिकेट के पूर्व कमेंटेटर और टीम मैनेजर रहे ब्रायन थॉमस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि

“अभी-अभी सूर्यवंशी की फुटेज और उनका घमंड देखा. अफसोस है कि क्रिकेट में येलो या रेड कार्ड नहीं होता. अगर मैच रेफरी इस चरवाहे को अगले मैच के लिए सस्पेंड कर दे तो उसे व्यवहार का मतलब समझ आ जाएगा. भारत के एक गांव के लड़के से और क्या उम्मीद कर सकते हैं, जहां श्रीलंका से बिल्कुल उलट उनकी परवरिश में शिक्षा की कमी है. सूर्यवंशी अगर तुम खुश नहीं हो तो अपने भारत वाले आकाओं को फोन करो और घर वापस चले जाओ क्योंकि ये एक जेंटलमैन गेम है.”

बिजनेसमैन की हत्या का आरोपी है ब्रायन थॉमस

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की परवरिश पर सवाल उठा रहे ब्रायन थॉमस के ऊपर श्रीलंका में एक बिजनेसमैन के हत्या का आरोप लगा हुआ है. उनके ऊपर साल 2019 में श्रीलंका के एक प्रसिद्ध व्यवसायी दिनेश शाफ्टर ने 143 मिलियन श्रीलंकाई रुपये के आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. जिसके कारण फरवरी 2021 में थॉमस को गिरफ्तार किया था.

हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. दिसंबर 2022 में दिनेश शाफ्टर की हत्या हो गई थी. जिसमें पहला शक थॉमस पर ही गया था. कोर्ट ने उन्हें देश छोड़ने से मना किया है. ऐसे इतिहास के कारण ही फिलहाल वो सोशल मीडिया पर ही कुछ भी बोलते हुए नजर आते हैं.

ALSO READ: तिलक वर्मा की श्रीलंकाई अंपायर्स से 4 बार हुई लड़ाई, जानिए क्यों श्रीलंका के अंपायर्स से नाराज थे भारतीय कप्तान

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...