Posted inक्रिकेट, न्यूज

तिलक वर्मा की श्रीलंकाई अंपायर्स से 4 बार हुई लड़ाई, जानिए क्यों श्रीलंका के अंपायर्स से नाराज थे भारतीय कप्तान

Tilak Varma with Umpire
तिलक वर्मा की श्रीलंकाई अंपायर्स से 4 बार हुई लड़ाई, जानिए क्यों श्रीलंका के अंपायर्स से नाराज थे भारतीय कप्तान
News on WhatsAppJoin Now

Tilak Varma: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच आज त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मैच आज दाम्बुला में खेला गया. श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न चाहते हुए भी भारतीय टीम (Team India) को बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा और नम पिच का पूरा फायदा श्रीलंकाई गेंदबाजों को मिला, भारतीय टीम 200 रनों के अंदर ही आलआउट होने के कगार पर थी, लेकिन सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने 265 रन बनाए.

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और श्रीलंका की टीम को निर्धारित 50 ओवरों में 265 रनों पर सिमित रखा, जिसके बाद मैच तिलक वर्मा (Tilak Varma) की अंपायर्स से बहस के बाद सुपर ओवर में खेला गया, जहां भारत को हार का सामना करना पड़ा और श्रीलंका ने 2 पॉइंट्स अर्जित किए. भारत और श्रीलंका के बीच मैच के दौरान 4 बार ऐसा देखने को मिला, जब तिलक वर्मा श्रीलंकाई अंपायर्स से भिड़ते नजर आए.

इन 4 मौके पर इस वजह से हुई Tilak Varma की अंपायर्स से कहासुनी

तिलक वर्मा (Tilak Varma) और अंपायर्स के बीच सबसे पहले 50 ओवर का निर्धारित खेल होने के बाद बहस हुई. मैच टाई रहने के बाद इंडिया ए के कप्तान चाहते थे कि सुपर ओवर हो. लेकिन अंपायर्स इससे सहमत नहीं दिखे. वे समय और खराब रोशनी के चलते आनाकानी करते नज़र आए. लेकिन तिलक डटे रहे. वे सुपर ओवर की मांग करते रहे. लगातार बहस के बाद अंपायर्स झुक गए. तिलक और श्रीलंकाई कप्तान साहन अराच्चिगे ने अंपायर्स के सामने सुपर ओवर पर सहमति दी.

 


जब सुपर ओवर के लिए टीम इंडिया मैदान में पहुंच गई तब फिर से बहस की स्थिति बन गई. श्रीलंकाई बल्लेबाज देरी से बैटिंग के लिए उतरे. इससे करीब 10 मिनट का समय खराब हुआ. इससे तिलक नाराज हो गए. उन्होंने इस बारे में अंपायर्स से शिकायत की. अरशद खान की ओर से फेंके गए सुपर ओवर की दूसरी गेंद को अंपायर ने लेग साइड में वाइड दिया. इससे भारतीय टीम सहमत नहीं दिखी. उनकी अंपायर्स से लंबी बहस हुई. तिलक इस दौरान भी काफी नाखुश थे.

अंपायर्स के विवादित फैसले पर तिलक वर्मा ने खोया आपा

जब अरशद खान की गेंद को नो बॉल दे दिया गया तब भी तिलक वर्मा गुस्सा हो गए. दरअसल अरशद की गेंद को मैदानी अंपायर ने कमर की ऊंचाई के हिसाब से नो बॉल नहीं दिया था. ऐसे में भारतीय टीम पवेलियन चली गई. लेकिन थर्ड अंपायर ने नो बॉल कहा और इससे भारतीय खेमा बिफर गया.

तिलक की बाउंड्री के पास चौथे अंपायर से तीखी बातचीत हुई. इस दौरान इंडिया ए टीम का सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद रहा. इसमें काफी समय खराब हुआ. बाद में वैभव सूर्यवंशी ने बीच में आकर तिलक को शांत किया और फील्डिंग को भेजा.

खराब लाइट की वजह से नही करना चाहते थे सुपर ओवर में बल्लेबाजी

सुपर ओवर की समाप्ति के बाद फिर से तिलक और अंपायर्स आमने-सामने हो गए. इस बार विवाद लाइट को लेकर था. भारतीय कप्तान का कहना था कि अंधेरा काफी हो चुका है. हालांकि अंपायर्स ने लाइट मीटर के जरिए जांचा और माना कि खेल हो सकता है. ऐसे में तिलक को खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा.

ALSO READ: मैच शुरू होने से पहले ही क्यों अंपायर्स ने दे दिए थे श्रीलंका को 10 रन, जिसकी वजह से भारत को करना पड़ा अंत में शर्मनाक हार का सामना

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...