Posted inक्रिकेट, न्यूज

मैच शुरू होने से पहले ही क्यों अंपायर्स ने दे दिए थे श्रीलंका को 10 रन, जिसकी वजह से भारत को करना पड़ा अंत में शर्मनाक हार का सामना

IND A vs SL A Team India Penalty
मैच शुरू होने से पहले ही क्यों अंपायर्स ने दे दिए थे श्रीलंका को 10 रन, जिसकी वजह से भारत को करना पड़ा अंत में शर्मनाक हार का सामना
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय ए टीम (Team India) इस समय श्रीलंका में है और भारत, श्रीलंका एवं अफगानिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है. भारतीय टीम को पहले मैच में श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) से जीत मिली थी, लेकिन दूसरे मैच में DLS मेथड से भारत को अफगानिस्तान के सामने 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. अब भारतीय टीम (Team India) और श्रीलंका के बीच इस त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मैच खेला गया.

भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए, जिसे श्रीलंका ने 50 ओवरों में हासिल नही कर सकी और उसने भी 265 रन बनाए. इसके बाद मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में श्रीलंका ने इस मैच को अपने नाम किया. हालांकि श्रीलंका की पारी शुरू होने से पहले ही उन्हें अंपायर्स ने 10 रन दे दिए थे.

मैच शुरू होने से पहले ही क्यों अंपायर्स ने दे दिए थे श्रीलंका को 10 रन?

एक समय भारतीय टीम (Team India) मुश्किल में नजर आ रही थी और ऐसा लग रहा था कि पूरी टीम 40 ओवर के पहले ही पवेलियन लौट जाएगी, लेकीन इसके बाद सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने शतकीय साझेदारी करके स्कोर को 265 रनों तक पहुंचाया. हालांकि बल्लेबाजी के दौरान विप्रज निगम से ऐसी गलती हुई, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा.

आईसीसी के नियम मुताबिक, अगर कोई बल्लेबाज रन लेने के दौरान पिच के ‘प्रोटेक्टेड एरिया’ यानी बिल्कुल बीच में दौड़ता है, तो अंपायर पहली बार में वॉर्निंग देते हैं और दूसरी बार में पेनाल्ट के रूप में दूसरी टीम को 05 रन दिए जाते हैं. इंडिया-ए के बल्लेबाज अनुकूल रॉय को अंपायर के जरिए ‘प्रोटेक्टेड एरिया’ में दौड़ने के लिए चेतावनी मिल चुकी थी.

35वें ओवर में विप्रज ने भी यह गलती दोहरा दी. विप्रज जैसे ही प्रोटेक्टेड एरिया में दौड़े, अंपायर ने तुरंत पेनाल्टी के रूप में श्रीलंका-ए को 5 रन दे दिए. दो ओवर के बाद विप्रज ने यह गलती दोहरा दी. 37वें ओवर में विप्रज एक बार फिर पिच के प्रोटेक्टेड एरिया में आए और अंपायर ने दोबारा पेनाल्टी के रूप में श्रीलंका-ए को 05 रन दे दिए.

Team India को करना पड़ा सुपर ओवर में हार का सामना

भारतीय टीम (Team India) ने पहले से ही कम स्कोर खड़ा किया था और उसके बाद शुरुआत में ही उनके स्कोर में से 10 रन कम हो गए, जिसकी वजह से श्रीलंका को 10 फ्री रन मिले और अब उनके लिए 255 रन ही बनाने थे, श्रीलंका ने शानदार शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और 50 ओवरों में श्रीलंका की टीम भी 265 रन ही बना सकी, जिसके बाद मैच टाई हुआ और दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट्स मिल रहे थे, लेकिन तिलक वर्मा ने सुपर ओवर की मांग की और उसे स्वीकार किया गया.

सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत के सामने 1 ओवरों में 19 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन टीम इंडिया सिर्फ 9 रन ही बना सकी और भारत को इस मैच में 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

ALSO READ: Video: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के बीच हुई हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल, जानिए सच

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...