Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) में कल भारतीय टीम (Team India) का सामना पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) से हुआ. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 170 रन बनाए, इस दौरान भारतीय टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शानदार अर्द्धशतक जड़ा.
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम को दीप्ती शर्मा (Deepti Sharma) और श्री चरणी (Sree Charani) ने सस्ते में ही समेट दिया, पाकिस्तान की पूरी टीम मात्र 106 रनों पर आलआउट हो गई. मैच के बाद अब भारत और पाकिस्तान के कप्तान के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है, आइए जानते हैं क्या है इसकी सच्चाई.
क्या है Harmanpreet Kaur और फातिमा सना के बीच लड़ाई की वीडियो का सच?
पाकिस्तान की टीम को भारत के सामने करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस दौरान एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) की लड़ाई हो गई.
वायरल वीडियो में देखा गया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पहले हरमनप्रीत (Harmanpreet Kaur) को कुछ कहा, जिसके बाद भारतीय कप्तान ने उनका गला पकड़ लिया और धक्का भी दिया. बाद में अंपायर और अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया. हालांकि अगर इस वायरल वीडियो पर नजर डालें तो ये पूरी तरह से AI जनरेटेड वीडियो है, इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नही है.
हमारी जांच पड़ताल में ये सामने आया कि ये वीडियो पूरी तरह से फेक है, इसका सच्चाई से कोई लेना देना नही है. गौरतलब है कि पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना का जर्सी नंबर 14 है, लेकिन वायरल वीडियो में उनका जर्सी नंबर 55 दिखाया गया. वहीं अंपायर की जर्सी का रंग लाल होता है, जबकि सामने ये वीडियो में जर्सी का रंग गहरा लाल दिखाया गया है. ऐसे कई सबूत इस वीडियो को फेक साबित करते हैं.
#INDvsPAK : Harmanpreet Kaur and Fatima Sana Sheikh exchanged some heated words during the India vs Pakistan showdown. 😤
Now PAK required 83 run in 37 ball and 6 W down 🤣 pic.twitter.com/apN8PrxK08
— Indian Wire (@TheIndianWiree) June 14, 2026
Harmanpreet Kaur ने नही मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के 6वें मैच में जब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के सामने पहुंची तो टॉस जीतने के बाद उन्होंने हाथ तक नही मिलाया, वहीं जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को 64 रनों से हराया तो उसके बाद पूरी टीम इंडिया अपने ड्रेसिंग रूम की तरफ पहुंच गई.
भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ हैंडसेक नही किया, लेकिन दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच कोई हाथापाई नही हुई. भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ किया है.
ALSO READ: Aus Vs Ban: Cooper Connolly ने बाइक जीतकर लिट्टन दास को क्यों किया गिफ्ट? वजह जानकर होगी हैरानी
