Team India: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कल आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) का 6वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जहां टॉस जीतकर भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए और पाकिस्तान की टीम को 171 रनों का लक्ष्य दिया.
पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 53 रनों पर पाकिस्तान के सिर्फ 2 विकेट गिरे थे, लेकिन 17 ओवरों में सिर्फ 106 रनों पर पूरी टीम आलआउट हो गई.
Team India के स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने छुड़ाए पाकिस्तानी गेंदबाजों के पसीने
भारतीय टीम (Team India) की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम ने सिर्फ 18 रनों पर अपने 2 बल्लेबाज गंवा दिए थे. शेफाली वर्मा और जेमिमा पवेलियन लौट चुकी थीं, इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पारी को संभाला और भारत के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाया. इस दौरान स्मृति मंधाना 35 गेंदों में 4 चौके की मदद से 36 रन बनाने में सफल रही.
वहीं स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली, अंत में ऋचा घोष ने अंतिम 2 ओवरों में तेजी से रन बनाया. ऋचा ने 17 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली.
पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट झटके.
दीप्ती शर्मा के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने
पाकिस्तान की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो तेजी से रन बनाए, पाकिस्तान ने पॉवर प्ले का फायदा उठाया और 53 रनों पर सिर्फ 2 विकेट गंवाया. पाकिस्तान के लिए सिर्फ मुनीबा अली ने 41 रन बनाए, वहीं आलिया रियाज ने 18 रनों की पारी खेली. वहीं ओपनर बल्लेबाज गुल फिरोजा ने 12 रनों की पारी खेली, जबकि नंबर 3 की बल्लेबाज आयशा जफर ने भी 12 रन बनाए.
इनके अलावा कोई दूसरा पाकिस्तानी बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े तक नही पहुंच सका. पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवरों में सिर्फ 106 रनों पर आलआउट हो गई.
भारत (Team India) के लिए दीप्ती शर्मा ने 5 तो श्री चरणी ने 3 विकेट अपने नाम किया, जबकि शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला और 1 बल्लेबाज को दीप्ती शर्मा ने रन आउट किया.
