Hashmatullah Shahidi: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच कल धर्मशाला में 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया. बारिश से प्रभावित इस मैच को 25-25 ओवरों में खेला गया. भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) ने गुरबाज के शतक की बदौलत 194 रन बनाए.
हालांकि भारतीय टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो आसानी से 23 ओवरो में ही मैच को अपने नाम कर लिया. भारत से मिली हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने अपनी हार और गलतियों के बारे में बात की.
Hashmatullah Shahidi ने बताया अफगानिस्तान के हार की वजह
भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने माना कि अगर किसी बल्लेबाज ने गुरबाज का साथ दिया होता तो टीम 230 से 240 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम को देती और अफगानिस्तान की टीम ये मैच जीत सकती थी. हालांकि उन्होंने अपने गेंदबाजों को भी शिकस्त का जिम्मेदार माना है.
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने कहा कि
“यह काफी कठिन मैच था और जब तक गुरबाज खेल रहे थे, ऐसा लग रहा था कि हम 220 से 230 रन तक का स्कोर आसानी से बना सकते हैं. लेकिन लगातार एक के बाद एक विकेट गंवाने के चलते हम कहीं न कहीं 30 रन पीछे रह गए. गुरबाज के अलावा हम सभी ने गलतियां कीं. इसकी शुरुआत मैंने की और फिर बाकी खिलाड़ी भी वही करते गए. विकेट काफी फ्लैट था, लेकिन गेंदबाजी में हम अनुशासन नहीं दिखा सके.”
कैसा रहा IND vs AFG मैच का हाल
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम के लिए गुरबाज ने अकेले मोर्चा संभाला. गुरबाज ने 51 गेंदों में आठ चौकों और आठ छक्कों की मदद से 102 रन की पारी खेली. लेकिन जैसे ही वह 16वें ओवर में 142 के कुल स्कोर पर आउट हुए.
इसके बाद अफगानिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 194 रनों पर 1 गेंद शेष रहते ही आलआउट हो गई. इस दौरान अपना पहला मैच खेल रहे गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट झटके, इसके बाद जब टीम इंडिया इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो रोहित शर्मा के 16 रनों पर रन आउट होने के बाद ईशान किशन ने विस्फोटक पारी खेली और अंत में शुभमन गिल के अर्द्धशतक और केएल राहुल की विस्फोटक पारी की बदौलत 22.5 ओवरों में मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया.
ALSO READ: क्या आज पाकिस्तान के साथ हैंडसेक करेगी टीम इंडिया? भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया ये जवाब
