Posted inक्रिकेट, न्यूज

क्या आज पाकिस्तान के साथ हैंडसेक करेगी टीम इंडिया? भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया ये जवाब

Harmanpreet Kaur on Handshake with Pakistan
क्या आज पाकिस्तान के साथ हैंडसेक करेगी टीम इंडिया? भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया ये जवाब
News on WhatsAppJoin Now

Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) से होना है. इस मैच से पहले अब तक भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच हैंडसेक नही हो रहा है. नो हैंडसेक की शुरुआत भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के दौरान किया था, तब से दोनों ही देशों के खिलाड़ियों के बीच हैंडसेक नही हो रहा है.

अब आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले एक बार फिर ये सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों देशों के बीच इस मैच में हैंडसेक होगा? अब इसका जवाब खुद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने दिया है.

Harmanpreet Kaur ने बताया क्या दोनों देशों के खिलाड़ी करेंगे हैंडसेक?

भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का 6वां मैच खेला जाना है, इस मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) से पूछा गया कि क्या दोनों देशों के खिलाड़ी हैंडसेक करेंगे? इस पर उन्होंने साफ कर दिया कि वो सिर्फ क्रिकेट के बारे में बात करना चाहती हैं और उन्हें अन्य चीजों से फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने यह संकेत दिया कि टीम इंडिया पाकिस्तान की खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं करेगी.

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

“हम यहां क्रिकेट खेलने के लिए आए हैं और हम सिर्फ क्रिकेट के बारे में बात करेंगे. क्रिकेट के अलावा हम किसी भी अन्य विषय पर बात नहीं करना चाहेंगे. मैं क्रिकेट के अलावा कुछ भी जानना नहीं चाहती. क्रिकेट पहले दिन से हमारा सपना रहा है और हम सिर्फ इस बारे में बात करते हैं. हम पाकिस्तान के खिलाफ मैच को एक सामान्य मुकाबले की तरह देख रहे हैं.”

हरमनप्रीत कौर ने माना भारत-पाकिस्तान मैच का रहता है दबाव

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का दबाव माना. भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिसमे भारत ने 13 जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल की है, इतने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

“मैंने एक प्रशंसक के रूप में दबाव महसूस किया है और अब खेलते हुए अधिक दबाव महसूस हो रहा है. हम सभी को मैच का आनंद लेने के लिए कहते हैं. पहला मैच राह तय करता है और हम पिछले वनडे वर्ल्ड कप के सकारात्मक नजरिए के साथ आगे जाना चाहते हैं.”

ALSO READ: रोहित शर्मा के रन आउट पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा रिप्ले देखने के बाद हिटमैन ने कहा “ऐसे रन आउट….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...