Posted inक्रिकेट, न्यूज

केन विलियमसन के संन्यास पर विराट कोहली ने किया दिल जीतने वाला पोस्ट, लिखा “तुम्हारे खिलाफ खेलना….

kane williamson and virat kohli
केन विलियमसन के संन्यास पर विराट कोहली ने किया दिल जीतने वाला पोस्ट, लिखा "तुम्हारे खिलाफ खेलना....
News on WhatsAppJoin Now

न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज और फैब-4 का हिस्सा रहे केन विलियमसन (Kane Williamson) ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया है. न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी केन विलियमसन के संन्यास से पूरा क्रिकेट जगत मायूस है. केन विलियमसन ने 2008 में अंडर-19 विश्व कप से पहली बार क्रिकेट की दुनिया में कदम, जिसे विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता था.

तब से ही विराट कोहली (Virat Kohli) और केन विलियमसन (Kane Williamson) एक दूसरे के काफी करीबी दोस्त रहे हैं. विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, वहीं टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद टी20 फ़ॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, जबकि 2027 विश्व कप के बाद वनडे फ़ॉर्मेट को भी अलविदा कह देंगे. हालांकि उनके करीबी दोस्त केन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया, जिससे सभी हैरान रह गए.

विराट कोहली ने Kane Williamson के लिए कही ये दिल जीतने वाली बात

भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने करीबी दोस्त केन विलियमसन (Kane Williamson) के संन्यास लेने पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया है. विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा कि

“क्रिकेट के इतने सालों में एक विरोधी खिलाड़ी बेहतरीन दोस्त बन गया. इतने सालों तक तुम्हें बैटिंग करते देखना और तुम्हारे खिलाफ खेलना बहुत अच्छा लगा. लेकिन इससे भी ज्यादा खास हमारी दोस्ती रही, जो हम दोनों को एक जैसा नजरिया देती है. जब भी हम बात करते हैं या फिर मिलते हैं तो यह एक स्पेशल पल होता है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखता हूं. तुमने अपना काम कर दिया है और अब तुम इसे एंजॉय करो और इसके हकदार भी हो. बहुत बढ़िया दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू हुई है.”

Kane Williamson के आंकड़े हैं बेहद शानदार

केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 110 टेस्ट मैचों में 9,515 रन, 175 वनडे मैचों में 7,256 रन और 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,575 रन बनाए हैं. यानी वह 10 हजार टेस्ट रन के आंकड़े से करीब 500 रन दूर रह गए.

ALSO READ: सरफराज खान ने वैभव सूर्यवंशी की तरह 310 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर लुटी महफिल, टीम इंडिया की ठोकी दावेदारी

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...