Posted inक्रिकेट, न्यूज

कौन हैं गिल और अभिषेक शर्मा के साथ खेलने वाले निखिल चौधरी जिसे ऑस्ट्रेलिया टीम में मिली जगह, जानिए क्यों छोड़ा भारतीय क्रिकेट

Nikhil Chaudhary
कौन हैं गिल और अभिषेक शर्मा के साथ खेलने वाले निखिल चौधरी जिसे ऑस्ट्रेलिया टीम में मिली जगह, जानिए क्यों छोड़ा भारतीय क्रिकेट
News on WhatsAppJoin Now

Who is Nikhil Chaudhary: भारत के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh), मौजूदा टीम इंडिया (Team India) कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले भारतीय क्रिकेटर निखिल चौधरी (Nikhil Chaudhary) अब भारत छोड़ ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 डेब्यू करने वाले भारत में जन्मे पहले खिलाड़ी बन सकते हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं निखिल चौधरी जिन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह मिला है और उन्होंने क्यों भारतीय क्रिकेट छोड़ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने का फैसला किया है.

हरभजन सिंह की कप्तानी में किया था Nikhil Chaudhary ने डेब्यू

निखिल चौधरी (Nikhil Chaudhary) का जन्म 4 मई 1996 को दिल्ली में हुआ था.  निखिल चौधरी ने हरभजन सिंह की कप्तानी में पंजाब के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस के साथ ट्रायल भी दिया था. उन्होंने 2017 में भारत में पंजाब के लिए खेलते हुए लिस्ट A और T20 में डेब्यू किया था. उनके डेब्यू मैच में कप्तान हरभजन सिंह थे. जबकि शुभमन गिल और युवराज सिंह भी उस टीम का हिस्सा थे.

क्यों निखिल चौधरी ने छोड़ा भारतीय क्रिकेट?

न‍िख‍िल चौधरी (Nikhil Chaudhary) हर उम्र के ग्रुप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने के बावजूद एक समय भारत के घरेलू क्रिकेट सिस्टम में कहीं खो से गए थे. 2020 में वह क्वींसलैंड में अपने अंकल से मिलने गए थे, तभी कोविड की वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ही रुकना पड़ा और वहीं क्रिकेट खेलना शुरू करना पड़ा. लॉकडाउन खत्म होने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही रहने का फैसला लिया.

प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने से पहले वह एक मैक्सिकन रेस्टोरेंट में और कुछ समय के लिए पोस्टमैन के तौर पर भी काम किया था. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल-राउंडर जेम्स होप्स की सिफारिश पर बिग बैश लीग की टीम होबार्ट हरिकेन्स ने चुना था.

बांग्लादेश T20I के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम ज़म्पा.

ALSO READ:349 रन बनाकर भी अफगानिस्तान से मिली हार के बाद भड़के कप्तान तिलक वर्मा कहा “38 ओवरों में 294 रन….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...