भारतीय टीम (Team India) इस समय तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कप्तानी में श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) दौरे पर है. जहां भारतीय टीम, श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम (Team India) को श्रीलंका का एक और दौरा अगले महीने करना है. इस बार भारतीय टीम अंडर-19 टीम के साथ दौरा करने वाली है.
इसके लिए 2 अलग-अलग टीम का ऐलान कर चुकी है. इस दौरान एक टीम में भारतीय टीम (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे को भी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया में शामिल किया गया है.
श्रीलंका दौरे पर क्या होगा Team India का शेड्यूल
भारतीय अंडर-19 टीम को श्रीलंका दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज और मल्टीडे सीरीज खेलने वाली है. भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे 4 जुलाई, दूसरा वनडे 6 जुलाई को वहीं अंतिम मैच 09 जुलाई को होगा. फिर 13 जुलाई से मल्टी-डे सीरीज की शुरुआत होगी.
इसके बाद दूसरा मल्टी-डे मैच 20 जुलाई से शुरू होगा. वनडे सीरीज के मैच हम्बनटोटा में होंगे. वहीं मल्टी-डे सीरीज का पहला मैच गाले और दूसरा कोलंबो में होगा. इन दोनों सीरीज के लिए 2 अलग-अलग टीम इंडिया (Team India) का ऐलान बीसीसीआई ने किया है.
राहुल द्रविड़ के बेटे को Team India में मिला मौका
भारतीय अंडर-19 टीम को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 जीताने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे अब टीम इंडिया का हिस्सा नही हैं. आयुष के अलावा भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी अब इस अंडर-19 टीम का हिस्सा नही हैं. वहीं भारत के पूर्व कोच और दिग्गज खिलाड़ी रहे राहुल द्रविड़ के 17 वर्षीय बेटे अन्वय द्रविड़ को भी टीम इंडिया के लिए वनडे सीरीज में शामिल किया गया है.
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था, अब उनको इसका इनाम भी मिल चुका है. वह टीम में शामिल किये गये हैं. श्रीलंका के खिलाफ वनडे और मल्टी डे सीरीज के लिए यशवर्धन सिंह चौहान को टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उपकप्तान बनाया गया है.
श्रीलंका दौरे के लिए वनडे भारतीय U-19 टीम
सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद.
मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत का अंडर-19 स्क्वॉड
सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट.
