भारतीय टीम (Team India) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) पिछले 2 सीजन से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार को काफी लंबे समय से टीम इंडिया से दूर रखा जा रहा है, लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) में शानदार प्रदर्शन के बाद कम से कम टी20 टीम में उनकी वापसी होगी.
हालांकि भारतीय चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) अब शायद भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) से आगे बढ़ चुके हैं और उन्हें आगे टीम इंडिया में मौका नही देना चाहते हैं, ऐसे में अब जब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया (Team India) में मौका नही मिला तो भुवनेश्वर कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
चयनकर्ताओं को लेकर Bhuvneshwar Kumar ने कही ये बात
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के अनुसार भुवनेश्वर (Bhuvneshwar Kumar) ने कहा कि
“मेरा स्वभाव ऐसा है कि मै यह दिखाना नहीं चाहता कि मै खेलना चाहता हूँ, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई अपना काम कर रहा है. चयनकर्ता अपना काम कर रहे हैं और वह अपना काम कर रहे हैं. टीम चुनना उनकी ज़िम्मेदारी है. अगर उन्हें लगता है कि मै इसके लायक हैं, तो वो अपना काम करेंगे.”
भले ही भुवनेश्वर अपनी संभावनाओं को कम करके आंक रहे हों, लेकिन उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करने से मिलने वाले सम्मान को माना और कहा कि ऐसा कर पाने के लिए वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने खेला है. उन्होंने वह सब किया जो उन्हें करना था. अगर वह नहीं खेले होते, तो वह कोई मैच खेलने का मौका पाने के लिए बेताब रहता.
उन्हें लगता है कि भारत के लिए खेलना एक बड़ी बात है. वह इसे छोटी बात नहीं कहेंगे. वह उन भाग्यशाली लोगों में से हैं, जिन्हें खेलने का मौका मिला.
भुवनेश्वर कुमार के टी20 आंकड़े हैं बेहद शानदार
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के टी20 आंकड़ो पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने भारत के लिए अब तक 87 टी20 मैच खेले हैं, इस दौरान 86 टी20 मैचों में उन्होंने 6.90 के इकॉनमी और 23.10 की औसत से 90 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं आईपीएल की बात करें तो इस खिलाड़ी ने अब तक 3 टीमों के लिए आईपीएल खेला है.
इस दौरान उन्होंने 3 टीमों के लिए 206 मैचों में 227 विकेट झटके हैं, वहीं आईपीएल 2026 में इस खिलाड़ी ने 16 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए, जबकि आईपीएल 2025 में भुवनेश्वर कुमार ने 14 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किया है.
