भारतीय टीम (Team India) इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का आज पहला मैच भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया. जहां टॉस जीतकर भारतीय टीम (Team India) के कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए.
इसके जवाब में जब श्रीलंका ए (IND A vs SL A) की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो 47वें ओवर तक ये मैच श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Cricket Team) जीत रही थी, लेकिन अंतिम 2 ओवरों में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इस मैच को 1 ओवर शेष रहते ही 8 रनों से अपने नाम कर लिया.
ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा के बदौलत 277 रनों तक पहुंची Team India
भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की. इसके बाद वैभव सिर्फ 14 और प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद प्रियांश आर्या ने 32 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया (Team India) के स्कोर को ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के साथ मिलकर स्कोर को 69 रनों तक पहुंचाया.
हालांकि इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 150 रनों की साझेदारी हुई. ऋतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 101 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा ने 97 रनों की धीमी पारी खेली और 2 चौके एवं 1 छक्के की मदद से 60 रन बनाए. तिलक वर्मा की धीमी पारी की बदौलत भारतीय टीम इस मैच में 300 रनों के आंकड़े को पार नही कर सकी और हार के बेहद करीब पहुंच चुकी थी.
इसके बाद आयुष बदोनी और सूर्यांश शेडगे ने तेजी से रन बनाए. आयुष बदोनी ने 18 गेंदों में 2 चौके की मदद से 24 रन बनाए. वहीं सूर्यांश शेडगे ने 14 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन बनाए.
Team India के खिलाफ श्रीलंका की टीम में साफ दिखी अनुभव की कमी
श्रीलंका की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो बेहद शानदार शुरुआत की. पहले विकेट के लिए श्रीलंका के बल्लेबाजों ने 93 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. हालांकि इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ. श्रीलंका के दोनों बल्लेबाज 99 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे. इस दौरान निरोशन डिकवेला ने 47 और अविष्का फर्नांडो ने 45 रनों की पारी खेली. इसके बाद नुवानीडु फर्नांडो अपना विकेट जल्दी गंवाकर चलते बने.
109 रनों पर ही श्रीलंका के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन सदीरा समरविक्रमा और कप्तान सहान अराच्चिगे के बीचे एक बार फिर बड़ी साझेदारी हुई. सदीरा समरविक्रमा 46 रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने, लेकिन तब तक श्रीलंका की टीम 187 रनों तक पहुंच चुकी थी और जीत के लिए उन्हें 14 ओवरों में 91 रनों की जरूरत थी.
भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद मैच में वापसी की, लेकिन श्रीलंका को 84 गेंदों में सिर्फ 91 रनों की जरूरत थी और सहान अराच्चिगे एक छोर पर खड़े थे, अंतिम 3 ओवरों में श्रीलंका को सिर्फ 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन 48वें ओवर में अंशुल कंबोज ने सिर्फ 7 रन खर्च करके श्रीलंका के कप्तान सहान अराच्चिगे को 74 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा.
अब श्रीलंका की टीम को अंतिम 2 ओवरों में सिर्फ 10 रनों की जरूरत थी और उसके 3 बल्लेबाज शेष थे, लेकिन इस हारे हुए मैच में अरशद खान ने जान डाल दी, इस खिलाड़ी ने सिर्फ 1 रन खर्च किया और श्रीलंका 3 बल्लेबाजों को अपने 5 गेंदों में पवेलियन की राह दिखा दी, जिसकी बदौलत भारतीय टीम (Team India) ने इस हार हुए मैच को 8 रनों से 7 गेंद शेष रहते ही जीत लिया और टूर्नामेंट में 2 अंक अपने नाम जोड़ लिए.
ALSO READ: वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह फ्लॉप, ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका शतक श्रीलंका के सामने गरजे तिलक वर्मा
